सरस्वती एकेडमी में वार्षिक उत्सव की धूम, रंगारंग कार्यक्रमों से सजा मंच

Ranchi: सरस्वती एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल, बोडेया में गुरुवार को वार्षिक उत्सव का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुई, जिसके बाद विद्यालय परिसर सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो उठा। उत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ छात्रों

सरस्वती एकेडमी में वार्षिक उत्सव की धूम, रंगारंग कार्यक्रमों से सजा मंच
Advertisement

Ranchi: सरस्वती एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल, बोडेया में गुरुवार को वार्षिक उत्सव का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुई, जिसके बाद विद्यालय परिसर सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो उठा।

उत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ छात्रों तक ने एक से बढ़कर एक रंग-बिरंगे और मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। नृत्य, गीत, नाटक एवं समूह प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर अदिति, अरुणिमा रूपम, मुस्कान कुमारी, अवनी उरांव, श्रीशा कच्छप, तृषा कुमारी, आकृति लिंडा, अंश कुमार, बबली कुमारी, महक कुमारी, आरोही, पायल कुमारी, शिवा कुमार, लकी कुमार, अनिका कुमारी, मनीषा कुमारी, आरोही कुमारी, नंदनी कुमारी, उत्तम कुमार, रोहन कुमार, शुभम, हेमा, रोहित, दीपक एवं रौशन कुमार सहित कई विद्यार्थियों का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा।

कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा। डॉ. रविंद्र कुमार के मार्गदर्शन में शिक्षिका पुष्पा कुमारी, ज़ेबा ज़फरीन, बेबी कुमारी सहित अन्य शिक्षकों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. रविंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा उपस्थित अभिभावकों ने भी बच्चों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की। पूरे आयोजन ने विद्यालय परिवार में उत्साह और उमंग का संचार कर दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.