होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, पति-ससुराल पर लगाया था प्रताड़ना का आरोप

मुजफ्फरपुर के होटल में रियल एस्टेट कंपनी की 27 वर्षीय मैनेजर की मौत हुई। एक दिन पहले पति-ससुराल पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था, पुलिस जांच में जुटी है।
मुजफ्फरपुर के होटल में रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर की मौत
Advertisement

Bihar: मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक होटल के कमरे से 27 वर्षीय महिला का शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। महिला पिछले तीन दिनों से गोबरसही चौक स्थित एक होटल में ठहरी हुई थी। सोमवार को काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर होटल कर्मचारियों ने दूसरे कमरे की बालकनी से अंदर देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

बेगूसराय की रहने वाली थी महिला

मृतका की पहचान बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के अमजदपुर पिढ़ौली गांव निवासी मदन कुमार की पत्नी निगम कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब 12 बजे निगम कुमारी होटल वापस लौटी थीं और अपने कमरे में चली गई थीं। अगले दिन काफी देर तक जब कमरे से कोई गतिविधि नहीं हुई तो होटल कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने दूसरे कमरे की बालकनी से जांच की और पुलिस को घटना की जानकारी दी। होटल में जमा किए गए पहचान पत्र के आधार पर पुलिस ने मृतका की पहचान की।

मौत से एक दिन पहले पति-ससुराल के खिलाफ शिकायत

मामले में एक अहम तथ्य यह सामने आया है कि निगम कुमारी ने घटना से एक दिन पहले यानी रविवार को तेघड़ा थाने में अपने पति मदन कुमार और ससुराल के लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने घरेलू हिंसा और कथित शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। शिकायत देने के बाद वह मुजफ्फरपुर आई थीं। अब पुलिस इस शिकायत और होटल में हुई घटना के बीच किसी संभावित संबंध की भी जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि महिला की मौत का इन आरोपों से कोई सीधा संबंध था या नहीं।

अहमदाबाद में करती थीं नौकरी

परिजनों के मुताबिक, निगम कुमारी की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। वह अपने पति से अलग अहमदाबाद में रह रही थीं और एक रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। उनके दो बच्चे हैं, जो गांव में रहते हैं।

मृतका के भैंसुर प्रभात कुमार ने बताया कि निगम कुमारी को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या थी और उनका होम्योपैथिक उपचार भी चल रहा था। इसी सिलसिले में मुजफ्फरपुर आने की बात उन्होंने बताई।

होटल में एक अन्य व्यक्ति के ठहरने की भी जांच

पुलिस की जांच में होटल से जुड़ा एक अन्य पहलू भी सामने आया है। होटल कर्मचारियों के अनुसार, निगम कुमारी के साथ प्रभात कुमार नाम के एक व्यक्ति ने भी कमरा लिया था। बताया गया कि वह व्यक्ति दो दिन बाद होटल से चला गया। पुलिस इस जानकारी को भी जांच का हिस्सा बना रही है। होटल मैनेजर और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही होटल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि महिला की होटल में आवाजाही और घटना से पहले की परिस्थितियों की जानकारी मिल सके।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी स्थिति

सदर थानेदार नवलेश कुमार आजाद के अनुसार, होटल के कमरे से महिला का शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस महिला द्वारा एक दिन पहले दी गई शिकायत, होटल में उसके ठहरने, साथ आए व्यक्ति और CCTV फुटेज समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.