मुख्यमंत्री धामी बोले- प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और शिक्षा को बढ़ावा देना जरूरी दिनेश ओरांव September 8, 2026
नैनीताल की प्रज्ञा पांडे ने अमेरिका में रचा इतिहास, PwC में बनीं Senior Associate दिनेश ओरांव September 3, 2026
CM धामी ने 101 नवनियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, दी शुभकामनाएं दिनेश ओरांव September 3, 2026
Uttarakhand: राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में CM Dhami ने गिनाईं सरकारी योजनाएं दिनेश ओरांव September 2, 2026
बद्रीनाथ धाम मे धूमधाम से मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मंदिर समिति ने तैयारियां की शुरू चमोली, 01 सितंबर (हि.स.)। श्री बदरीनाथ धाम में श्रीकृष्ण भाद्रपद जन्माष्टमी का पर्व इस वर्ष 4 सितंबर शुक्रवार को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी ) की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। धाम में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर भी श्रद्धालुओं में भी विशेष उत्साह बना है बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ जन्माष्टमी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर रावल अमरनाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल व वेदपाठीगण बदरीनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करेंगे तथा अर्ध रात्रि में प्रतीकात्मक रूप से भगवान श्री कृष्ण का जन्म होगा। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ ही भगवान के बाल स्वरूप की पूजा और भोग की व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष आरती और पूजा-अर्चना होगी तथा प्रसाद वितरित होगा। बदरीश पंडा पंचायत की ओर से 5 सितंबर शनिवार को जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा। बदरीश पंडा पंचायत अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी ने यह जानकारी दी है। इस दौरान विभिन्न बामणी गांव से श्री कृष्ण जन्मोत्सव की विभिन्न झांकियां शुरू होकर श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंचेगी तथा कीर्तन भजन संहित धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों के लिए प्रसाद वितरण भी किया जाएगा श्री बदरीश पंडा पंचायत अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी ने यह जानकारी दी है। श्री बदरीनाथ धाम में जन्माष्टमी पर्व का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे तीर्थयात्री भी इस पावन अवसर पर भगवान श्री बदरीनाथ के दर्शन के साथ जन्माष्टमी के धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। मंदिर समिति और पंडा पंचायत की ओर से पर्व को व्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। दिनेश ओरांव September 1, 2026
बिहपुर में आज जलेंगे एक लाख से अधिक दीये, भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को दिया अंतिम रूप September 16, 2026
जेपीयू में अभाविप का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू, लंबित मार्कशीट और फीस बढ़ोतरी का मुद्दा उठाया September 16, 2026
बिहार में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे शिवराज और सम्राट चौधरी, हवाई सर्वे के बाद नाव-ट्रैक्टर से गांवों में पहुंचे September 16, 2026
मुंगेर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सम्राट चौधरी-शिवराज, किसानों को मुआवजे की घोषणा September 16, 2026
सरकारी योजनाओं से बिहार के किसानों को मिल रहा खेती में सहारा, आधुनिक तकनीक से बढ़ रही आत्मनिर्भरता September 16, 2026
उज्जैन में खड़े हनुमान जी की प्रतिमा हटाने के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन September 16, 2026