गिरिडीह उपचुनाव से पंचायत चुनाव तक लोकहित अधिकार पार्टी ने कसी कमर

लोकहित अधिकार पार्टी की महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक भामा शाह नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, संगठन विस्तार तथा जातीय जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए अलग कॉलम
गिरिडीह उपचुनाव से पंचायत चुनाव तक लोकहित अधिकार पार्टी ने कसी कमर
Advertisement
  •  जातीय जनगणना में ओबीसी का अलग कॉलम जोड़ने की मांग पर जोर, भामा शाह नगर में प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू की अध्यक्षता में हुआ मंथन

मुकेश रंजन
Ranchi: लोकहित अधिकार पार्टी की महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक भामा शाह नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, संगठन विस्तार तथा जातीय जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए अलग कॉलम की मांग सहित कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। राज्यभर से पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।

गिरिडीह उपचुनाव पर पार्टी की नजर

बैठक में आगामी गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव को लेकर पार्टी की संभावित रणनीति पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने चुनाव में सशक्त प्रत्याशी उतारने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। साथ ही आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गांव, पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई।

ओबीसी कॉलम की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी

सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के दौरान जातीय जनगणना में ओबीसी के लिए स्पष्ट कॉलम शामिल करने की मांग प्रमुखता से उठी। पार्टी नेताओं ने कहा कि ओबीसी समाज की जनसंख्या से संबंधित सटीक आंकड़े उपलब्ध होने से नीतियों, योजनाओं और आरक्षण से जुड़े निर्णयों के लिए बेहतर आधार तैयार हो सकता है। पार्टी ने इस मांग को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाने की बात कही।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। आगामी दुर्गापूजा के दौरान जनसंपर्क बढ़ाने तथा सामाजिक सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश के रामविलास साव,कला, अजय कुमार गौतम, कपिल साहू, विंदे शाह, जुलफान अंसारी, सूरज गोप, अनिल मुंडा, अनुज नायक, मीना देवी, सुशीला देवी, दानेश्वर साहू, सुनील बेदिया, अबुल कलाम अंसारी, विकास बेदिया, परमानंद कुमार, कपिल साह तथा दशमी देवी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रूपी सोरेन के निधन पर दो मिनट का मौन

बैठक के समापन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। रूपी सोरेन का निधन 7 अक्टूबर 2026 को रांची में हुआ था। प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने कहा कि पार्टी की गतिविधियां केवल चुनाव तक सीमित नहीं रहेंगी। जनहित, सामाजिक न्याय और संगठनात्मक विस्तार से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार सक्रिय रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.