Ranchi: राजधानी रांची के जैप-01 परेड मैदान में बुधवार, 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने शहीद जवानों को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखा और उनके बलिदान को याद किया।
देशभर में 154 पुलिसकर्मी हुए शहीद
कार्यक्रम के दौरान जैप-01 के कमांडेंट राकेश रंजन ने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान देशभर में 154 पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के दौरान अपने प्राण गंवाए। इनमें झारखंड के तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस संस्मरण दिवस उन जवानों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश और समाज की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।
डीजीपी तदाशा मिश्रा ने शहीद जवानों को किया नमन
जैप-01 परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में डीजीपी तदाशा मिश्रा सहित राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने शहीद पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान प्रकट किया और उनके साहस, समर्पण तथा कर्तव्यनिष्ठा को याद किया। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उनके योगदान और बलिदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
पुलिसकर्मियों के त्याग को किया गया याद
पुलिस संस्मरण दिवस का उद्देश्य कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों के योगदान को याद करना है। ये जवान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। रांची में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए शहीद पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। साथ ही उनके त्याग और समर्पण को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया गया।




