Author: दिनेश ओरांव

Ranchi: कुराश एसोसिएशन ऑफ झारखंड की जनरल मीटिंग सोमवार को अशोक नगर रोड नंबर-5 स्थित होटल ब्लू रिज में आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया और कुराश खेल के प्रचार-प्रसार, खिलाड़ियों के विकास तथा राज्य स्तरीय ट्रेनिंग कैंप एवं सब जूनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप चयन ट्रायल के आयोजन सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 16 अगस्त को अरगोड़ा विवाह भवन, रांची में राज्य स्तरीय कुराश ट्रेनिंग कैंप एवं सब जूनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में…

Read More

Chatra : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के खिलाफ चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संगठन के हार्डकोर उग्रवादी नरेश गंझू उर्फ रविकांत को लावालौंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। वह चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र का निवासी बताया जाता है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार उग्रवादी टीएसपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू का करीबी सहयोगी माना जाता है। उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि सोमवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने की। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद नरेश गंझू उर्फ रविकांत को एक गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियों को उम्मीद…

Read More

Ranchi : ग्रामीण विकास विभाग (RWD) के एक टेंडर को लेकर एक बार फिर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। हजारीबाग ग्रामीण कार्य विभाग की एक ई-निविदा प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठने के बाद महालेखाकार (AG), झारखंड ने मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता शनिकांत की शिकायत पर की गई है। शिकायत के साथ टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं से जुड़े दस्तावेज भी महालेखाकार कार्यालय को सौंपे गए हैं। क्या है मामला शिकायत के अनुसार, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव और प्रधान महालेखाकार (ऑडिट) को उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों में बताया गया…

Read More

न्यू जर्सी: स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फीफा विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार, 19 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में स्पेन ने गत चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमों के बीच कोई गोल नहीं हो सका और मुकाबला 0-0 की बराबरी पर रहा। इसके बाद मैच अतिरिक्त समय (एक्स्ट्रा टाइम) में पहुंचा, जहां स्पेन ने निर्णायक बढ़त बनाई। स्पेन की ओर से जीत का एकमात्र गोल 106वें मिनट में मैदान पर बतौर विकल्प उतरे…

Read More

Khunti : झारखंड के खूंटी-चाईबासा मार्ग पर मुरहू थाना क्षेत्र के पंचघाघ के पास सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की गार्डवॉल तोड़ते हुए करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरी। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार चारों युवक घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुरहू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), मुरहू पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की पहचान सूरज कुमार, ध्रुव राज और गौरव कुमार के रूप में…

Read More

Ranchi : सिलंबम एसोसिएशन ऑफ झारखंड की जनरल मीटिंग 19 जुलाई को अरगोड़ा स्थित होटल ब्लू रीज में आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से आए सिलंबम के जिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया और खेल के प्रचार-प्रसार, विकास तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 28 और 29 नवंबर को खेलगांव, रांची में राज्य स्तरीय सिलंबम चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि…

Read More

New Delhi : पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) से कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला। सोमवार को ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार करते हुए 90.73 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जो पिछले करीब डेढ़ महीने का उच्चतम स्तर है। वहीं, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड भी 85 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया। ब्रेंट क्रूड में 2.8 फीसदी से अधिक की तेजी अंतरराष्ट्रीय बाजार में…

Read More

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के शेरकोट थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला रायजादा में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। मोहल्ला रायजादा निवासी रिहान की डेढ़ वर्षीय पुत्री घर की छत पर अपने दादा के साथ खेल रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीढ़ियों से नीचे गिर गई। गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजन तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित…

Read More

Latehar : झारखंड पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 20 लाख रुपये के इनामी माओवादी और प्रतिबंधित संगठन के रीजनल कमेटी सदस्य रविंद्र गंझू की निशानदेही पर एक AK-56 राइफल, दो मैगजीन और 90 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। हथियार चंदवा थाना क्षेत्र के बांझीटोला गांव में एक बरगद के पेड़ के नीचे मिट्टी में छिपाकर रखे गए थे। रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि रविंद्र गंझू को 12 जुलाई को बांझीटोला गांव से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे पुलिस रिमांड पर लेकर…

Read More

Khunti : झारखंड के खूंटी जिले का लांदुपडीह गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में विकास की मुख्यधारा से कटा हुआ है। गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण यहां न एंबुलेंस पहुंच पाती है, न ममता वाहन और न ही कोई अन्य चारपहिया वाहन। नतीजतन, बीमार मरीजों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को आज भी खाट पर लादकर कई किलोमीटर पैदल मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। हाल ही में सामने आई एक दर्दनाक घटना ने गांव की बदहाल स्थिति को उजागर कर दिया। प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक गर्भवती महिला को परिजन खाट पर अस्पताल…

Read More