WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
--->
Ranchi। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पूरे देश में होने वाले लोकसभा चुनाव-2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। देशभर में कुल सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे, जिसमें झारखंड में कुल चार चरणों में चुनाव कार्यक्रम संपन्न होंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की घोषणा के मुताबिक, झारखंड में पहले चरण में सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू, दूसरे चरण में चतरा, कोडरमा और हजारीबाग, तीसरे चरण में गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर, चौथे चरण में राजमहल, दुमका और गोड्डा लोकसभा के चुनाव होगा। चार जून को चुनावी परिणाम आयेगा।
झारखंड में 14 सीटों पर होगा चुनाव
पहला चरण
- मतदान: 13 मई
- लोकसभा सीटें: सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू।
दूसरा चरण
- मतदान: 20 मई
- लोकसभा सीटें: चतरा, कोडरमा और हजारीबाग।
तीसरा चरण
- मतदान: 25 मई
- लोकसभा सीटें: गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर।
चौथा चरण
मतदान: 01 जून
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

