सुरक्षा गार्ड ने मजदूर को मारी गोली

रांची। पिठोरिया थाना क्षेत्र के केला बगान स्थित निर्माणाधीन टाना भगत ब्वॉयज हॉस्टल के कंस्ट्रक्शन साइट पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने मजदूर को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार देर रात की है। मामले में पिठोरिया पुलिस ने बताया कि सुरक्षा गार्ड और मजदूर

Advertisement

रांची। पिठोरिया थाना क्षेत्र के केला बगान स्थित निर्माणाधीन टाना भगत ब्वॉयज हॉस्टल के कंस्ट्रक्शन साइट पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने मजदूर को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार देर रात की है। मामले में पिठोरिया पुलिस ने बताया कि सुरक्षा गार्ड और मजदूर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि सुरक्षा गार्ड ने अपने हथियार से मजदूर को गोली मार दी। सुरक्षा गार्ड फरार है।

पिठोरिया थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि मजदूर और सुरक्षा गार्ड का नाम और पता अभी नहीं चल पाया है कंस्ट्रक्शन साइट पर कुछ मजदूर मौजूद थे। वे सभी नये होने के कारण दोनों का नाम बता पाने में असमर्थ हैं। वहीं ठेकेदार से पूछताछ के बाद ही मृतक और गार्ड की जानकारी मिल पायेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *