इस दिन रिलीज होगा मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ का पहला गाना

इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई शाहरुख़ खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म पठान को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का पहला गाना रिलीज के लिए तैयार है। इस गाने का टायटल होगा ‘बेशरम रंग’।

Advertisement

इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई शाहरुख़ खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म पठान को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का पहला गाना रिलीज के लिए तैयार है। इस गाने का टायटल होगा ‘बेशरम रंग’। यह गाना दीपिका पादुकोण और शाहरुख़ खान पर फिल्माया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस गाने में दीपिका का अब तक का सबसे हॉट अवतार देखा जाएगा। इससे पहले दीपिका का इतना अलग और हॉट अवतार किसी ने नहीं देखा होगा। पठान का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ इस साल का सबसे बड़ा पार्टी एंथम होगा, जो दर्शकों को काफी पसंद आएगा। इस गाने को विशाल शेखर की जोड़ी ने कम्पोज किया है। यह गाना इसी महीने 12 दिसंबर को रिलीज होगा।

फिल्म पठान एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म के एक्शन सीन की शूटिंग भारत के अलावा स्पेन, यूएई, तुर्की, रूस ,साइबेरिया, इटली, फ्रांस और अफगानिस्तान में भी हुई है। फिल्म में शाहरुख़, दीपिका और जॉन के अलावा अभिनेता आशुतोष राणा, डिम्पल कपाड़िया भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। सलमान खान और ऋतिक रोशन स्पेशल अपीरियंस में होंगे। फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.