इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टी-20 मैच से बाहर हुईं शकीरा सेलमैन और चेडियन नेशन

सेंट जॉन्स। वेस्टइंडीज की तेज गेंदबाज शकीरा सेलमैन और बल्लेबाज चेडियन नेशन इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं खेलेंगी। दोनों को इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में लगी चोटों के कारण टीम से बाहर कर दिया गया है। वेस्टइंडीज अंडर-19 महिला

Advertisement

सेंट जॉन्स। वेस्टइंडीज की तेज गेंदबाज शकीरा सेलमैन और बल्लेबाज चेडियन नेशन इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं खेलेंगी। दोनों को इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में लगी चोटों के कारण टीम से बाहर कर दिया गया है।

वेस्टइंडीज अंडर-19 महिला टीम की स्टार खिलाड़ी जिनाबा जोसेफ और ट्रिशन होल्डर को सेलमैन और नेशन की जगह टीम में शामिल किया गया है।

लीड चयनकर्ता एन ब्राउन-जॉन ने द क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा, “आगामी टी 20 श्रृंखला हमारे लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि टीम फरवरी 2023 में होने वाले विश्व कप के लिए अपनी तैयारी कर रही है। कुछ वरिष्ठ खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गए हैं, यह अन्य खिलाड़ियों के लिए विश्व कप टीम में जगह पक्की करने का एक आदर्श अवसर है।”

ब्राउन-जॉन ने आगे कहा, “एकदिनी श्रृंखला में चोटों के आधार पर चेडियन नेशन और शकीरा सेलमैन को टीम से बाहर कर दिया गया है। अंडर-19 विश्व कप टीम के दो सदस्य, जेनाबा जोसेफ और ट्रिशन होल्डर, जो काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, को टीम में शामिल किया गया है। करिश्मा रामहरैक चोट के बाद टीम में वापसी कर रही हैं।”

दोनों टीमों के बीच पांच टी-20 मैच 11, 14, 17, 18 और 22 दिसंबर को खेले जाएंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टी20 मैचों के लिए वेस्टइंडीज की महिला टीम इस प्रकार है: हेले मैथ्यूज (कप्तान), शेमेन कैंपबेल (उप-कप्तान), आलिया एलीने, अफी फ्लेचर, चेरी एन फ्रेजर, शबिका गजनबी, शेनेटा ग्रिमंड, चिनले हेनरी, ट्रिशन होल्डर, जेनाबा जोसेफ, किसिया नाइट, करिश्मा रामहरैक, केसिया शुल्त्स और राशादा विलियम्स।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *