माही के ‘नीला साड़िया’ गाने को 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज

भोजपुरी इंडस्ट्री में नेहा राज के नाम का सिक्का आज चल रहा है। नेहा अपनी बुलंद आवाज के दम पर इंडस्ट्री की सुपरसिंगरों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। उनका हालिया रिलीज गाना ‘नीला साड़िया’ 5 मिलियन यानी कि 50 लाख से ज्यादा व्यूज

Advertisement

भोजपुरी इंडस्ट्री में नेहा राज के नाम का सिक्का आज चल रहा है। नेहा अपनी बुलंद आवाज के दम पर इंडस्ट्री की सुपरसिंगरों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं।

उनका हालिया रिलीज गाना ‘नीला साड़िया’ 5 मिलियन यानी कि 50 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है। इस गाने को माही श्रीवास्तव पर फिल्माया गया है। जब जब माही और नेहा की जोड़ी साथ में आती है तो वो यूट्यूब पर धमाल मचा देती है। इनका ये साँग गैर भोजपुरिया लोग भी बड़े ही चाव से सुन रहे हैं।

इस मौके पर निर्माता रत्नाकर ने कहा कि ये सफलता मेरी नहीं बल्कि उस पूरी टीम की है, जिसने इसे इतने अच्छे तरीके से पूरा करने में मदद की है। गाने में नेहा की आवाज माही के ऊपर एक दम सटीक बैठती है। ऐसा लगता ही नहीं है कि माही इस गाने में लिपसिंग कर रही हैं। बल्कि वे खुद ही इसे गा रही हैं। गाने को इतना प्यार देने के लिए पूरी टीम का तहेदिल से धन्यवाद।

इस गाने के बोल अर्जुन शर्मा ने लिखे हैं, जो सुनते ही जुबान पर चढ़ जाते हैं। इसका संगीत इतना मधुर है कि सुनते ही दिमाग में फिट हो जाता है और गाने को गुनगुनाने पर मजबूर कर देता है। इसका निर्माण भोजपुरी इंडस्ट्री को एक अलग दिशा में ले जाने वाले निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है, जो अपने अच्छे विजन के लिए जाने जाते हैं। इसके निर्देशन की बात करें तो निर्देशक भोजपुरिया ने किया है जो अपने एक खास अंदाज में गानों का फिल्मांकन करते हैं, जिससे एक आम सी लोकेशन भी खास लगने लगती है। कोरियोग्राफी दीपक शर्मा की है, जिन्होंने गाने में अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करते हुए इसे बेहतरीन कोरियोग्राफ किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *