जी-20 के वित्त और केंद्रीय बैंक के उप प्रमखों की बैठक बेंगलुरु में शुरू

नई दिल्ली। भारत की जी-20 अध्यक्षता में वित्त एवं केंद्रीय बैंक के उप प्रमुखों की पहली तीन दिवसीय बैठक कर्नाटक के बेंगलुरु में शुरू हो गई है। जी-20 फाइनेंस ट्रैक की इस बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय ढांचा, अवसंरचना और स्थायी वित्त पर चर्चा

Advertisement

नई दिल्ली। भारत की जी-20 अध्यक्षता में वित्त एवं केंद्रीय बैंक के उप प्रमुखों की पहली तीन दिवसीय बैठक कर्नाटक के बेंगलुरु में शुरू हो गई है। जी-20 फाइनेंस ट्रैक की इस बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय ढांचा, अवसंरचना और स्थायी वित्त पर चर्चा होगी। जी-20 इंडिया ने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

जी-20 इंडिया के मुताबिक यह बैठक वैश्विक व्यापक आर्थिक मुद्दों पर ध्यान देने के साथ, वित्त ट्रैक जी-20 के लिए सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक वास्तुकला को आकार देने के लिए महत्वपूर्ण है। बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) संयुक्त रूप से कर रहे हैं। जी-20 वित्त और केंद्रीय बैंक के उप प्रमुखों की बैठक की सह अध्यक्षता आर्थिक मामलों के विभाग में सचिव अजय सेठ और रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर डॉ. माइकल डी पात्रा कर रहे हैं।

जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की पहली बैठक बेंगलुरु में अगले साल 23, 24 और 25 फरवरी को होगी। भारत ने जी-20 सदस्य राष्ट्रों और कई अन्य देशों के उनके समकक्षों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों को इस बैठक में शामिल होने का न्योता दिया है। भारत की जी-20 अध्यक्षता में बेंगलुरु की बैठक में ‘फाइनेंस ट्रैक’ एजेंडा पर विचार-विमर्श होगा। यह वैश्विक आर्थिक विमर्श और नीति समन्वय के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *