काठमांडू। नेपाल में मंगलवार शाम को एक भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा कावरेपालनचोक जिले में हुआ।
कावरेपालनचोक के एसपी ने बताया कि धार्मिक समारोह से आए लोगों को लेकर जा रही बस शाम करीब 6.30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें कम से कम 13 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि 20 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




