झारखंड में एनडीए की नौ और पांच पर इंडी गठबंधन की जीत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi। लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। झारखंड की 14 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को झटका लगा है। पिछले चुनाव में 11 सीट जीतने वाली भाजपा को तीन सीटों का नुकसान

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi। लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। झारखंड की 14 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को झटका लगा है। पिछले चुनाव में 11 सीट जीतने वाली भाजपा को तीन सीटों का नुकसान हुआ है। आजसू ने गिरिडीह में दूसरी बार चुनाव जीता। एनडीए से आजसू के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी ने अपनी जमीन बचा ली। भाजपा राज्य की सभी पांच आदिवासी सुरक्षित सीट हार गई है।

कालीचरण मुंडा ने डेढ़ लाख वोटों से दी अर्जुन मुडा को कड़ी शिकस्त

राज्य की सबसे हाई प्रोफाइल खूंटी सीट से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को बड़ी हार हुई। कांग्रेस के कालीचरणन मुंडा को 511647 वोट मिले, जबकि भाजपा के अर्जुन मुंडा को 361972 मतों से संतोष करना पड़ा। अर्जुन मुंडा को कालीचरण मुंडा ने 2,20,959 मतों से हराया।

सीता सोरेन हारीं, नहीं भेद पाईं झामुमो का किला

झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाली शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन दुमका सीट से मैदान में थीं। उन्हें झामुमो के नलिन सोरेन ने 22,527 वोटों से हरा दिया। सीता सोरेन को 354936 वोट मिले जबकि नलिन सोरेन को 367992 वोट मिले।

सिंहभूम से कांग्रेस की सांसद रहीं गीता कोड़ा पाला बदल भाजपा से चुनाव लड़ीं। इस सीट पर झामुमो की जोबा माझी ने गीता कोड़ा को 1,68,402 वोटों से हराया। राजमहल से झामुमो के विजय हांसदा ने हैट्रिक लगाई है। विजय हांसदा ने भाजपा के ताला मरांडी को 1,78,264 मतों से हराया। लोहरदगा से कांग्रेस के सुखदेव भगत ने भाजपा के समीर उरांव को 1,39,138 वोटों से हराया। झामुमो के बागी चमरा लिंडा लोहरदगा में फैक्टर नहीं बन पाए।

निशिकांत दुबे ने बाजी मारी

गोड्डा सीट पर निशिकांत दुबे को कुल 6,93,140 वोट मिले। वहीं प्रदीप यादव को 5,91,327 मिले हैं। दोनों के बीच काफी कड़ा मुकाबला चला। दोनों ही बीच-बीच में आगे और पीछे होते रहे, लेकिन अंत में निशिकांत दुबे ने बाजी मार ली। भाजपा ने पलामू, चतरा, कोडरमा, जमशेदपुर और हजारीबाग में बड़ी जीत हासिल की है। पलामू में वीडी राम 2,88,807 वोटों से तीसरी बार चुनाव जीते हैं। जमशेदपुर से विद्युतवरण महतो ने भी झामुमो के समीर मोहंती को 2,59,782 वोटों से हराकर तीसरी बार सांसद बने। कोडरमा में अन्नपूर्णा देवी ने भी माले विधायक और इंडी गठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह को 3,77,014 वोटों से हराया।

हजारीबाग में भी जेपी पटेल को मनीष जायसवाल ने 2,76,686 मतों से हराया। धनबाद में ढुलू महतो ने 3,31,583 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को हराया। रांची में संजय सेठ को 6,58,975 और यशस्विनी सहाय को 5,37,646 वोट मिले। संजय सेठ ने एक लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। चतरा से भाजपा के कालीचरण ने कांग्रेस के केएन त्रिपाठी को दो लाख से ज्यादा मतों से हराया।

उपचुनावः गिरिडीह के गाण्डेय विधानसभा उपचुनाव में इंडी गठबंधन से झामुमो की प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने शानदार जीत दर्ज कर राजनीति में धमाकेदार एंट्री की है। उन्होंने एनडीए के दिलीप कुमार वर्मा को 27,1,49 मतों से मात दी। कल्पना को 1,09,827 मत मिले, जबकि दिलीप को 82,678 मत हासिल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.