देश में 1000 खेलो इंडिया केन्द्रों की स्थापना कर प्रधानमंत्री ने खेल कौशल को आगे बढ़ाने में योगदान दिया: स्मृति ईरानी

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि खेलो इंडिया के तहत देशभर में एक हजार सेंटर खोले गए हैं। केंद्र सरकार का मकसद युवाओं के कौशल का विकास करना है। इन केन्द्रों की स्थापना कर प्रधानमंत्री ने खेल कौशल

Advertisement

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि खेलो इंडिया के तहत देशभर में एक हजार सेंटर खोले गए हैं। केंद्र सरकार का मकसद युवाओं के कौशल का विकास करना है। इन केन्द्रों की स्थापना कर प्रधानमंत्री ने खेल कौशल को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है।

स्मृति ईरानी ने कहा कि राष्ट्र ने देखा कि कैसे महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर ख्याति हासिल की है। आज देश के 300 से ज्यादा खिलाड़ी अगले 8 साल के लिए सालाना 5 लाख रुपये का लाभ उठा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केन्द्र के सहयोग के कारण ओलंपिक के दौरान भारत का प्रदर्शन देखा जब भारत ने एथलेटिक्स में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। पैरालिंपिक में भी 19 पदक बताते हैं कि हमारे दिव्यांग युवा भी अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि भारत विश्व में स्टार्टअप का तीसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम रखता है। 650 से ज्यादा जिलों में 80 हजार से ज्यादा स्टार्टअप, 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न इस बात का संकेत है कि उद्यमिता के क्षेत्र में भारत का परचम किस प्रकार लहरा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *