अरे ये क्या हुआ… केंद्रीय मंत्री ने उड़ते विमान से लगा दी छलांग

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Jaipur : विश्व में 13 जुलाई को वर्ल्ड स्काई डाइविंग डे के रूप में मनाने की शुरुआत हुई है। इस ऐतिहासिक अवसर को मनाने में भारत भी पीछे नहीं रहा। भारत ने वर्ल्ड स्काईडाइविंग मैप

अरे ये क्या हुआ... केंद्रीय मंत्री ने उड़ते विमान से लगा दी छलांग
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Jaipur : विश्व में 13 जुलाई को वर्ल्ड स्काई डाइविंग डे के रूप में मनाने की शुरुआत हुई है। इस ऐतिहासिक अवसर को मनाने में भारत भी पीछे नहीं रहा। भारत ने वर्ल्ड स्काईडाइविंग मैप पर अपना नाम दर्ज करा दिया है।
जोधपुर से सांसद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नारनौल हवाई पट्टी पर शनिवार सुबह स्काई डाइविंग के प्रथम एयरक्राफ्ट वीटी-एसबीएस को हरी झंडी दिखाई और उसके बाद आसमां से खुद टेंडम स्काई डाइविंग की।

मौके पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा – आज का दिन भारत और दुनिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि नारनौल में पहली निजी स्काई डाइविंग सुविधा शुरू हुई है।

उन्होंने कहा कि भारत के पर्यटन मंत्री होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी है कि सभी को इसका अनुभव करने के लिए सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने एक्स पर लिखा – आज विश्व स्काई डाइविंग दिवस पर मैंने भी इसके अनोखे रोमांच का लुत्फ लिया।

नारनौल, हरियाणा में इसकी सुविधा निजी स्तर पर प्रारंभ हुई है। मुझे प्रसन्नता है कि भारत में पर्यटन का क्षेत्र विश्वस्तरीय सुविधाओं से लब्ध होता जा रहा है। हम जमीन से आसमान तक बांहें फैलाकर पर्यटकों को आमंत्रित करते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.