वैश्विक नेताओं से भी अधिक हैं PM Modi की पॉपुलैरिट

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now New Delhi : दुनियाभार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कराया है। रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी को

वैश्विक नेताओं से भी अधिक हैं PM Modi की पॉपुलैरिट
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

New Delhi : दुनियाभार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कराया है। रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी को फॉलो करनेवालों की संख्या 100 मिलियन यानि 10 करोड़ से अधिक हो गयी है। इसके साथ ही पीएम मोदी सबसे अधिक फॉलो किये जाने वाले वैश्विक नेता बन गये हैं।
पीएम मोदी ने इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा – इस जीवंत माध्यम पर आकर बहुत खुश हूं और चर्चा, बहस, अंतर्दृष्टि, लोगों के आशीर्वाद, रचनात्मक आलोचना और बहुत कुछ का आनंद लेता हूं। भविष्य में भी इसी तरह के आकर्षक समय की प्रतीक्षा कर रहा हूं।

इसे भी पढ़ें : Congress और JMM झूठ बोलने की मशीन, सेट करते हैं गलत नैरेटिव : शिवराज

पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को छोड़ा पीछे

पीएम मोदी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन (38.1 मिलियन फॉलोअर्स), दुबई के शासक शेख मोहम्मद (11.2 मिलियन फॉलोअर्स) और पोप फ्रांसिस (18.5 मिलियन फॉलोअर्स) हैं जो दिखाता है कि इन विश्व के नेताओं से पीएम मोदी कितना आगे हैं। पीएम मोदी की लोकप्रियता को देखते हुए दुनियाभर के नेता सोशल मीडिया पर पीएम मोदी से जुड़ने के लिए उत्सुक हैं, क्योंकि उनके साथ जुड़ने से उनके अपने फॉलोअर्स, व्यूज और रीपोस्ट में काफी इजाफा होता है। हाल ही में इटली और आॅस्ट्रिया में भी ऐसा देखा गया।

इसे भी पढ़ें : 46 साल बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का खजाना : रत्न भंडार का दरवाजा खोलते ही बेहोश हुए एसपी

भारतीय नेता पीएम मोदी के आसपास भी नहीं

भारत में प्रधानमंत्री मोदी के फॉलोअर्स की संख्या अन्य भारतीय राजनेताओं से कहीं ज्यादा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 26.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 27.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव (19.9 मिलियन), पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (7.4 मिलियन), राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद और एनसीपी प्रमुख शरद पवार (2.9 मिलियन) जैसे अन्य विपक्षी नेताओं से पीएम मोदी मीलों आगे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.