नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में 120 से ज्यादा सदस्य हुए शामिल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) केंद्रीय कार्यालय, रांची की छमाही बैठक सोमवार को रांची के होटल रैडिशन ब्लू में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य आयकर आयुक्त, रांची श्री कुमार संजय ने

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में 120 से ज्यादा सदस्य हुए शामिल
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) केंद्रीय कार्यालय, रांची की छमाही बैठक सोमवार को रांची के होटल रैडिशन ब्लू में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य आयकर आयुक्त, रांची श्री कुमार संजय ने की। यह बैठक नराकास की 27वीं छमाही बैठक थी। समिति के सदस्य कार्यालयों में लगभग 120 सदस्य शामिल हुए जिसमें कार्यालय प्रमुख, विभागाध्यक्ष, हिन्दी अधिकारी एवं सहायक शामिल हुए।

बैठक का संचालन करते हुए समिति के सचिव डॉ. सूर्यकांत सामल ने अध्यक्ष के साथ-साथ यहां उपस्थित सभी विभागाध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों का स्वागत किया। स्वागत भाषण में उन्होंने नराकास बैठक की महत्ता एवं सदस्य कार्यालयों से प्राप्त तिमाही रिपोर्टों की समीक्षा भी की।

इसे भी पढ़ें : आचार्य सम्मान सह ‘अरुणोदय’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण 

अध्यक्षीय संबोधन में समिति के अध्यक्ष कुमार संजय ने कहा कि केंद्र सरकार के सभी कार्यालयों में सरकारी काम में हिन्दी का अधिक-से-अधिक प्रयोग करने की भारतीय संविधान के अनुसार व्यवस्था है। उन्होंने राजभाषा नीतियों, नियमों एवं आदेशों को लागू करने के लिए बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों से आग्रह किया। उन्होंन कहा कि राजभाषा अधिकारियों पर हिन्दी के प्रगामी प्रयोग का बड़ा दायित्व होता है।

हिन्दी बैठकों/कायार्शालाओं का आयोजन प्रत्येक तिमाही के प्रारंभ में ही कर लेना अच्छा होता है। नराकास के माध्यम से झारखंड में अवस्थित केंद्रीय कार्यालय अपने विभाग की उपलब्धियों बता सकते हैं। उन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए आयकर देने और इसके बारे में लोगों को प्रेरित करने के लिए ककहरा के माध्यम से रोचक जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें : एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय ने ब्लाइंड स्कूल में डेस्कटॉप कंप्यूटर वितरित किये

इस अवसर पर अतिथि के रूप में आमंत्रित सहायक निदेश (कार्यान्वयन) राजभाषा कोलकाता निर्मल कुमार दूबे ने भी राजभाषा नियम पांच और धारा 3 (3) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्री दूबे ने अनुवाद के लिए बनाए गए सॉफ्टवेयर कंठस्थ 2.0 एवं अनुवादिनी के प्रयोग की भी जानकारी दी।

मौके पर सदस्य कार्यालयों की ओर से हिन्दी में कार्य करने संबंधित प्रश्न भी पूछे गए जिनका विशेषज्ञों द्वारा उत्तर दिया गया। पासपोर्ट कार्यालय की सुश्री मौसमी गोप के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। भोजनावकाश के उपरांत कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.