अमेरिका में दिवाली उत्सवः पहुंचे इतने लोग कि रोकना पड़ा प्रवेश

ह्यूस्टन (अमेरिका)। अमेरिका में भारतीयों और भारतीय पर्वों की धूम सिर चढ़कर बोल रही है। ह्यूस्टन में आयोजित दिवाली उत्सव में इस कदर भीड़ उमड़ी कि आयोजकों को प्रवेश रोकना पड़ गया। आयोजन में 35 फुट ऊंची श्रीराम की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। अमेरिका

Advertisement

ह्यूस्टन (अमेरिका)। अमेरिका में भारतीयों और भारतीय पर्वों की धूम सिर चढ़कर बोल रही है। ह्यूस्टन में आयोजित दिवाली उत्सव में इस कदर भीड़ उमड़ी कि आयोजकों को प्रवेश रोकना पड़ गया। आयोजन में 35 फुट ऊंची श्रीराम की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही।

अमेरिका सहित पश्चिमी देशों में भारतीय पर्वों का उल्लास छाया रहता है। अमेरिका के ह्यूस्टन शहर के उपनगरीय इलाके शुगरलैंड स्थित कांस्टेलेशन फील्ड में श्री सीताराम फाउंडेशन ने दिवाली उत्सव का आयोजन किया। श्री सीताराम फाउंडेशन की ओर से वर्ष 2012 से दिवाली उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, किन्तु इस बार यहां कुछ अलग ही उत्साह था। इस बार आयोजन स्थल पर भारतीय संस्कृति के हर रंग को दिखाने का प्रयास किया गया। लोक नृत्य, भारतीय मार्शल आर्ट का प्रदर्शन तो हो ही रहा था, उत्सव स्थल पर भगवान राम की 35 फीट तो हनुमान की 24 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई। इसके अलावा राम-रावण के बीच युद्ध का मंचन भी किया गया। वहां एक विशेष फूड बाजार लगाया गया, जहां भारत के अलग-अलग हिस्सों के व्यंजन परोसे गए।

श्री सीताराम फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण वर्मा ने बताया कि आयोजकों ने अमेरिकी नागरिकों के सामने भारत की जीवंत संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों को दिखाने का प्रयास किया। यही कारण है कि इस बार उत्सव में दस हजार से अधिक लोग पहुंचे। जिस फुटबाल मैदान में यह आयोजन हो रहा था, उसकी कुल क्षमता दस हजार लोगों की है। दिवाली उत्सव में भीड़ इस कदर बढ़ी कि लोगों का प्रवेश रोकना पड़ गया। वहां पहुंचने वालों में भारतीय मूल के लोगों के अलावा अमेरिकी सांसद, न्यायाधीश, मेयर एवं आयुक्त स्तर के अधिकारी भी शामिल थे। टेक्सास प्रांत के गवर्नर ग्रेब एबॉट, ह्यूस्टन के मेयर सिल्वेस्टर टर्नर भी आयोजन में शामिल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.