साल 2047 तक हम बनायेंगे विकसित भारत : वित्त मंत्री

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now New Delhi : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि साल 2047 तक हम विकसित भारत बनायेंगे। उन्होंने लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024-25 पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि यह

वित्त मंत्री ने कहा - साल 2047 तक हम बनायेंगे विकसित भारत
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

New Delhi : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि साल 2047 तक हम विकसित भारत बनायेंगे। उन्होंने लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024-25 पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि यह विकसित भारत का बजट है।

वित्त मंत्री ने कहा - साल 2047 तक हम बनायेंगे विकसित भारत
वित्त मंत्री ने कहा – साल 2047 तक हम बनायेंगे विकसित भारत

वित्त मंत्री ने लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024-25 के बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत के लिए है। भौगोलिक विकास के हिसाब से यह बजट तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत सरकार का विजन है।इस इस वित्त वर्ष में 48.2 लाख करोड़ रुपये खर्च होने जा रहा है। उन्होंने सदन को बताया कि सरकार का व्यय तेजी से बढ़ा है, जो 48.21 लाख करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में इसमें 7.3 फीसदी और 2023-24 के पूर्व वास्तविक व्यय की तुलना में 8.5 फीसदी की वृद्धि होने का अनुमान है।

सीतारमण ने कहा कि केंद्रीय बजट 2024-25, विकसित भारत की दिशा में पहला कदम है। उन्होंने अपने जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उससे मैं बहुत अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कि इससे मुझे और भी अधिक मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है। वित्त मंत्री ने कहा कि हम सभी को वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए काम करना होगा। उन्होंने लोकसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि हम राजकोषीय घाटे को 2025-26 तक 4.5 फीसदी से नीचे लायेंगे।

विपक्षी दलों के आरोपों पर बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि मैं यह साफ कर देना चाहती हूं कि अगर किसी राज्य का बजट में नाम नहीं लिया गया, इसका मतलब यह कतई नहीं है कि उस राज्य को पैसे जारी नहीं किये गये। विपक्ष को लोगों के बीच ऐसी धारणा नहीं बनानी चाहिए। बजट पर चर्चा के जवाब में वित्त मंत्री ने बताया कि यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान किस वर्ष के बजट में कितने राज्यों के नाम की चर्चा नहीं की गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.