हेमंत राज में अपराधियों का मनोबल चरम पर : बाबूलाल मरांडी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार काे राज्य की ध्वस्त विधि व्यवस्था पर राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार में कोई सुरक्षित नहीं। अपराधियों का मनोबल इतना

बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कहा – पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर गंभीरता से करें विचार
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार काे राज्य की ध्वस्त विधि व्यवस्था पर राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार में कोई सुरक्षित नहीं। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि सुरक्षा कर्मी भी सुरक्षित नहीं।

मरांडी ने कहा कि झारखंड की धरती फिर एक निर्दोष संथाल आदिवासी के खून से रक्तरंजित हो गई। हजारीबाग के मेडिकल कॉलेज में तैनात संथाल आदिवासी हवलदार चोहन हेंब्रम की हत्या कर मो. शहीद अंसारी फरार हो गया। उन्हाेंने कहा कि कौम विशेष के लोग सरकार के संरक्षण में सुनियोजित साजिश के तहत आदिवासियों को खत्म करने पर तुले हुए हैं। बांग्लादेशी घुसपैठियों के पक्ष में छाती पीटने वाले हेमंत सोरेन आदिवासियों की हत्या पर चुप्पी साध लेते हैं। आदिवासियों की हत्या के खिलाफ बोलने में उनके मुंह में फेविकोल चिपक जाता है।

मरांडी ने कहा कि आज आदिवासी भाइयों की जमीन हड़पी जा रही है। आदिवासी बेटियां घुसपैठियों के हाथों प्रताड़ित हो रही हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री उत्सव मना रहे हैं। मरांडी ने कहा कि झारखंड पुलिस तत्काल आरोपित को गिरफ्तार कर कड़ी कारवाई करे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.