GNIOT इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज को बेस्ट बी स्कूल फॉर एम्प्लॉयबिलिटी से किया सम्मानित

Greater Noida। दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा में स्थित देश की नामचीन मैनेजमेंट संस्था जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, जीआईएमएस ने एक और नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्था को विगत दिनों मुंबई में आयोजित टाइम्स इनफ्लुएंशल लीडर्स कार्यक्रम के दौरान मशहुर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर

GNIOT इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज को बेस्ट बी स्कूल फॉर एम्प्लॉयबिलिटी से किया सम्मानित
Advertisement

Greater Noida। दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा में स्थित देश की नामचीन मैनेजमेंट संस्था जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, जीआईएमएस ने एक और नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्था को विगत दिनों मुंबई में आयोजित टाइम्स इनफ्लुएंशल लीडर्स कार्यक्रम के दौरान मशहुर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के द्वारा बेस्ट बी स्कूल फॉर एम्प्लॉयबिलिटी अवार्ड से नवाजा गया। मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन टाइम्स ऑफ इंडिया मीडिया द्वारा टाइम्स एसेंट के सहयोग से किया गया तथा जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर उपस्थित हुई। इस कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से निदेशक डॉ. भूपेंद्र सोम सम्मल्लित हुए और मुख्य अतिथि उर्मिला मातोंडकर के द्वारा इस अवार्ड को प्राप्त किया।

संस्था के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड से जीएनआईओटी इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज संस्थान को सम्मानित किया गया हम सब के लिए बहुत ही गर्व की बात है और उन्होंने इसका श्रेय समस्त फैकल्टी, स्टाफ के अलावा संस्थान में अध्यन्नरत विद्यार्थियों को दिया। उन्होंने बताया कि संस्था विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर है और इसी कड़ी में संस्था द्वारा इस तरह के नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं तथा आगे भी इस तरह का प्रयास हमेशा जारी रहेगा।

संस्था के निदेशक डॉ. भूपेंद्र सोम ने बताया की टाइम्स ऑफ इंडिया मीडिया द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से नामचीन संस्थाओं को आमंत्रित किया गया तथा और इस तरह के भव्य कार्यक्रम में संस्था की ओर से सम्मलित होकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। संस्था के प्लेसमेंट विभाग के एडिशनल निदेशक चंद्रकांत सिंह एवं निदेशक प्लेसमेंट विजय शुक्ला ने बताया कि संस्था अपने यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों के रोजगार के लिए हमेशा तत्पर है और इसी का परिणाम है की आज संस्था को रोजगार के लिए सर्वश्रेष्ठ बी स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया गया। संस्था को रोजगार के लिए सर्वश्रेष्ठ बी स्कूल अवार्ड से सम्मानित होने पर संस्था के आउटरीच प्रमुख रंजन अभिषेक, डिजिटल प्रमुख हृषव रवि, सहायक रजिस्ट्रार अभिषेक ठाकुर, एडमिन प्रमुख दीपक भाटी समेत समस्त फैकल्टी, स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *