आखिर बार-बार क्यों मिलते हैं कांग्रेस और पाकिस्तान के सुर : बाबूलाल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने गुरुवार काे सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कर Rahul Gandhi से पूछा है कि आखिर बार-बार कांग्रेस और पाकिस्तान के सुर क्यों

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने गुरुवार काे सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कर Rahul Gandhi से पूछा है कि आखिर बार-बार कांग्रेस और पाकिस्तान के सुर क्यों मिलते हैं। क्या एक ही टूलकिट के माध्यम से कांग्रेस पार्टी और पाकिस्तान की सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता आपके (कांग्रेस के) नापाक मंसूबे अच्छी तरह से समझती है।

बाबूलाल मरांडी ने आगे लिखा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए फिर से लागू करने की बात कही है। कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही जेकेएनसी ने भी अपने घोषणा पत्र में इन देशविरोधी मांगों को शामिल किया है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रहते दुनिया की कोई भी ताकत जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 की वापसी नहीं करा सकती। मरांडी ने झामुमो व कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि जनविरोधी सरकार ने जनता को खून के आंसू रोने पर मजबूर कर दिया है। दलाल-माफिया, भ्रष्ट अधिकारियों और बांग्लादेशी घुसपैठियों के तुष्टिकरण में लीन परिवारवादी ताकतों के साथ मिलकर हमारी रोटी-बेटी-माटी की लूट मचा रहे हैं।

अब प्रत्येक प्रदेशवासी के दिल में परिवर्तन की लहर गूंज उठी है। जन आकांक्षाओं की आस बनकर भाजपा परिवर्तन यात्रा के जरिए हर प्रखंड, हर घर, हर परिवार तक पहुंचेगी। हम हर झारखंड वासी को आश्वस्त करते हैं कि रोटी-बेटी-माटी को बचाने का ‘एक ही विकल्प है, भाजपा’। साथ जुड़ें, यात्रा को यशस्वी बनाएं और परिवर्तन की हिस्सा बनें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.