मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का किया औचक निरीक्षण 

Ranchi : मुख्यमंत्री सोरेन ने शनिवार को मेकॉन चौक (वन भवन के नजदीक) से सिरमटोली चौक रांची तक बन रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को फ्लाईओवर निर्माण कार्य से संबंधित कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी

Advertisement

Ranchi : मुख्यमंत्री सोरेन ने शनिवार को मेकॉन चौक (वन भवन के नजदीक) से सिरमटोली चौक रांची तक बन रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को फ्लाईओवर निर्माण कार्य से संबंधित कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए।

फ्लाईओवर निरीक्षण के उपरांत मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि फ्लाईओवर निर्माण से संबंधित दिशा-निर्देश राज्य सरकार द्वारा पहले ही दिए जा चुके हैं, और उसी दिशा-निर्देश के अनुरूप सभी कार्य चल रहे हैं। आज मैं यही देखने पहुंचा हूं कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य में कितनी प्रगति हुई है। ससमय कार्य पूरा हो यही राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर मंत्री बन्ना गुप्ता, पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.