बाबूलाल मरांडी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार काे मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है। पत्र में मरांडी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से आग्रह किया है कि पंडरा ओपी में दर्ज प्राथमिकी

नौकरी के आंकड़े कम करती जा रही है हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार काे मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है। पत्र में मरांडी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से आग्रह किया है कि पंडरा ओपी में दर्ज प्राथमिकी की जांच CBI से कराई जाए। पत्र में लिखा है कि कथित वकील सुजीत कुमार पर ED को मैसेज करने के नाम पर अफसरों से ठगी करने का आरोप लगाया गया है।

बाबूलाल मरांडी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र
बाबूलाल मरांडी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र

पत्र में लिखा है कि जांच अधिकारी और जांच से जुड़े अन्य पुलिस अधिकारी इस मामले का उपयोग कई सरकारी अधिकारियों से भारी मात्रा में धन उगाही कर रहे हैं। वहीं, सरकारी अधिकारियों के निर्देश पर विपक्षी राजनीतिक दलों को फंसाने के लिए इस केस को एक उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके पीछे सत्ता पक्ष के लोग काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : धरातल पर काम नहीं, उद्घाटन बोर्ड लगाकर राशि गबन की कोशिश!

मरांडी ने पत्र में लिखा है कि ED के नाम पर धोखाधड़ी से जो राशि अर्जित की गई है, उसका इस्तेमाल चुनाव के लिए किया जा रहा है। कई सरकारी अफसर जांच के दायरे में हैं, उन्हें चुनाव के दौरान मतदान का प्रबंधन करने और चुनाव के दौरान उनके एजेंट के रूप में कार्य करने की धमकी दी जा रही है। इस मामले में पुलिस ने संजीव पांडे और वकील सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्हें विभिन्न थानों में छिपा कर रखा गया है। बाबूलाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से आग्रह किया है कि पुलिस एसीबी से इस मामले को CBI में स्थानांतरित किया जाना चाहिए, ताकि चुनाव निष्पक्ष और उचित तरीके से हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.