WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
--->
Koderma : जिले के तिलैया डैम थाना क्षेत्र के बेला में शुक्रवार को रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद ब्लास्ट करने से दो महिला एवं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 28 वर्षीय चांदनी कुमारी, 45 वर्षीय रेणु देवी और 28 वर्षीय रॉबिन कुमार के रूप में हुई है। घायलों ने बताया कि शुक्रवार को घर में खाना बनाने के दौरान गैस में लीकेज होने के बाद अचानक गैस में आग लग गई। जिसके बाद गैस ब्लास्ट कर गया ।
इसे भी पढ़ें : एनटीपीसी ने प्रतिष्ठित एसएचआरएम एचआर एक्सीलेंस अवार्ड्स 2024 में जीते 4 पुरस्कार
इसके चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

