बिहार के बक्सर में पुलिस की बर्बरता से उग्र हुए किसान

पटना। बिहार के बक्सर जिले के चौसा थर्मल पावर प्लांट की अधिग्रहित भूमि के उचित मुआवजे की मांग को लेकर चल रहा किसानों का प्रदर्शन बुधवार को उग्र हो गया। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पुलिस और पावर प्लांट पर टूट पड़े। पूरा इलाका पुलिस छावनी में

Advertisement

पटना। बिहार के बक्सर जिले के चौसा थर्मल पावर प्लांट की अधिग्रहित भूमि के उचित मुआवजे की मांग को लेकर चल रहा किसानों का प्रदर्शन बुधवार को उग्र हो गया। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पुलिस और पावर प्लांट पर टूट पड़े। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।

मुआवजे की मांग को लेकर पिछले दो महीने से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों के घर में मंगलवार आधी रात घुसकर पुलिस ने महिलाओं-बच्चों की बर्बरतापूर्ण पिटाई की। इसके बाद किसान उग्र हो गए। किसानों ने पुलिस की गाड़ियों को तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया। एसजेवीएन के गेट पर भी आग लगा दिया। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने करीब छह राउंड हवाई फायरिंग की। दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हो रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.