बरकट्ठा। झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड स्तरीय बैठक पार्टी कार्यालय बरकट्ठा में हुई। आगामी 04 अप्रैल को झारखंड मुक्ति मोर्चा का हजारीबाग में स्थापना दिवस मनाने को लेकर बैठक में विचार विमर्श किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कुदुश अंसारी ने किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय सदस्य सह राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव उपस्थित हुए। प्रखंड अध्यक्ष कुदुश अंसारी ने कहा कि आगामी होने वाला स्थापना दिवस में बरकट्ठा प्रखंड के सभी 17 पंचायतों के पार्टी के अध्यक्ष, सचिव एवं सक्रिय कार्यकर्त्ताओं स्थापना दिवस की तैयारी में आज से लग जाएं। केंद्रीय सदस्य सह राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग…
Author: admin
New Delhi : पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध ने दुनिया की बड़ी सैन्य शक्तियों को नई रणनीतिक सीख दी है। Iran ने United States और Israel जैसे शक्तिशाली देशों के अत्याधुनिक और महंगे हथियारों के सामने जिस तरह की रणनीति अपनाई, उसने वैश्विक रक्षा विशेषज्ञों को चौंका दिया है। कई रणनीतिकारों का मानना था कि अमेरिकी-इजरायली हमलों के बाद ईरान जल्दी ही दबाव में आकर युद्धविराम की मांग करेगा। लेकिन इसके विपरीत, ईरान की सैन्य तैयारी और रणनीतिक हमलों ने युद्ध की दिशा ही बदल दी। सस्ते ड्रोन से महंगे हथियारों को चुनौती अमेरिका और इजराइल के पास…
नई दिल्ली। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब भारत की रसोई और अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। वैश्विक आपूर्ति बाधित होने के कारण देश में एलपीजी (LPG) की भारी कमी हो गई है, जिससे आम लोगों से लेकर होटल, मंदिर और शैक्षणिक संस्थान तक प्रभावित हो रहे हैं। रेस्तरां के मेन्यू से गायब हुए व्यंजन कोलकाता के कई रेस्तरां ने हांडी बिरयानी और मटन रेजाला जैसे ज्यादा गैस खपत वाले व्यंजन अपने मेन्यू से हटा दिए हैं। वहीं कुछ जगहों पर होटल और ढाबों ने गैस की कमी का हवाला देकर खाने…
Hazaribagh : झारखंड के Hazaribagh जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 10 से 12 लोग घायल हो गए। हादसा चरही थाना क्षेत्र के घाटो परेज चौक के पास सुबह लगभग साढ़े नौ बजे हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर अनियंत्रित होकर आगे चल रही एक ऑटो और सागर बस (जेएच 02 बीटी 5683) से पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क किनारे फल बेच…
बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद के अत्यधिक सुरक्षित माने जाने वाले ग्रीन ज़ोन में स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका का दूतावास पर बड़ा हमला हुआ है। इराकी अधिकारियों के अनुसार दूतावास परिसर के भीतर मौजूद हेलिपैड को निशाना बनाकर मिसाइल दागी गई, जिसके बाद परिसर से काला धुआं उठता दिखाई दिया और इलाके में हड़कंप मच गया। रिपोर्टों के मुताबिक दूतावास के रडार सिस्टम को भी एक आत्मघाती ड्रोन द्वारा निशाना बनाया गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दूतावास परिसर के भीतर से धुएं का गुबार उठता साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि अब तक अमेरिकी अधिकारियों की ओर…
प्रयागराज। मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक अप्रैल से अंडों पर अनिवार्य रूप से छपाई (मार्किंग) किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में एपीसी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यह जानकारी शनिवार को प्रयागराज मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैठक में तय किया गया कि अंडों की पहचान और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उन पर संबंधित जानकारी की छपाई अनिवार्य की जाएगी। इसके लिए मुर्गी पालकों और लेयर फार्म संचालकों के बीच जागरूकता…
Patratu : पीवीयूएनएल में 11 मार्च 2026 को 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह उत्साह एवं सक्रिय भागीदारी के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीवीयूएनएल के कर्मचारियों, बीएचईएल के अधिकारियों, सीआईएसएफ कर्मियों तथा विभिन्न ठेका एजेंसियों के श्रमिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत एजीएम (सेफ्टी) द्वारा सभी अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। उन्होंने कार्यस्थल पर शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सतत सुरक्षा जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पीवीयूएनएल के सीईओ द्वारा सभी उपस्थित कर्मचारियों, अधिकारियों, सीआईएसएफ प्रतिनिधियों और श्रमिकों को सुरक्षा शपथ…
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चेचकपी पंचायत भवन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) 2005 के तहत “हमारा पैसा, हमारा हिसाब” कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और प्रस्तावना के साथ की गई।जनसुनवाई में पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मनरेगा से जुड़े कार्यों, मजदूरी भुगतान, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा पारदर्शिता से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम के दौरान मनरेगा के तहत किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत की गई। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित…
Ranchi : झारखंड में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए मुख्यमंत्री Hemant Soren ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित समारोह में Jharkhand Police को 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों में बनने वाले 12 नए पुलिस थानों का ऑनलाइन शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर नए थानों की आधारशिला रखी और हरी झंडी दिखाकर पुलिस के लिए आवंटित वाहनों को रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न श्रेणियों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए। समारोह को संबोधित करते…
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren से शुक्रवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में Netarhat Residential School, लातेहार के विद्यार्थियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। विधानसभा भ्रमण कार्यक्रम के तहत पहुंचे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान विद्यार्थियों में मुख्यमंत्री से मिलने को लेकर खासा उत्साह देखा गया। मुख्यमंत्री ने छात्रों से उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य तय करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के साथ…
