सुदर्शन मंडल मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में कुर्मन गोड्डा ने जीता खिताब

Ranchi : सोनडीहा निवासी सुदर्शन मंडल की छठी पुण्यतिथि पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में कुर्मन की टीम ने रामनगर की टीम को 1-0 से हरा कर खिताब अपने नाम कर लिया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सुदर्शन मंडल की पुण्यतिथि पर दो दिवसीय

सुदर्शन मंडल मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में कुर्मन गोड्डा ने जीता खिताब
Advertisement

Ranchi : सोनडीहा निवासी सुदर्शन मंडल की छठी पुण्यतिथि पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में कुर्मन की टीम ने रामनगर की टीम को 1-0 से हरा कर खिताब अपने नाम कर लिया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सुदर्शन मंडल की पुण्यतिथि पर दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन सोनडीहा फुटबॉल ग्राउंड पर किया गया था। मौके पर सोनडीहा गांव के दुर्गा मंदिर के निकट स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम भी किया गया। सोनडीहा पंचायत के मुखिया गोपाल यादव, प्रेमनंदन मंडल, अश्विनी मंडल, गोपाल साह, दिलीप साह, विजय यादव, शंभु यादव, बीरबल यादव, शंभु साह, हरिकिशोर ठाकुर, मोतिया ओपी प्रभारी महावीर पंडित, अदाणी पावर प्लांट के अधिकारी अभिमन्यु सिंह, प्रवीण कुमार, सुब्रत देवनाथ, नीतीश दुबे, सीकेपी यादव समेत सभी ग्रामीणों ने पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर स्वर्गीय सुदर्शन मंडल के छोटे भाई अश्विनी मंडल व पुत्र रितिक राज, रिषभ राज की ओर से उनके पिता चंद्रकुमार साह के हाथों ग्रामीणों के बीच सौ से अधिक बुजुर्गों व महिलाओं के बीच कंबल का वितरण भी किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.