नववर्ष पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

Deoghar: नववर्ष के पहले दिन बुधवार को प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालु देर रात से ही लाइन में लगे थे। सुबह चार बजे बाबा का मंदिर खुला। इसके बाद स्थानीय

श्रावणी मेला
Advertisement

Deoghar: नववर्ष के पहले दिन बुधवार को प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालु देर रात से ही लाइन में लगे थे। सुबह चार बजे बाबा का मंदिर खुला। इसके बाद स्थानीय तीर्थ पुरोहित ने कांचाजल पूजा की। फिर सरकारी पूजा के बाद आम भक्तों के लिए मंदिर का कपाट खोल दिया गया।

पूजा करने को लेकर लोगों की लाइन दो किलोमीटर दूर तक लगी है। नववर्ष में बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर जिले के उपायुक्त विशाल सागर बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। विधि-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीसी ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सभी प्रकार की गतिविधियों का जायजा लिया।

इस दौरान मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला साख्यांकी पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, बाबा मंदिर थाना प्रभारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित अधिकारी और मंदिर कर्मी आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *