पूर्व विधायक ने मसकेडीह में अंडरपास बनाने को लेकर रेल प्रबंधक को सौंपा मांग पत्र

Barkatha : पूर्व विधायक जानकी प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल धनबाद मंडल रेल प्रबंधक से मिलकर चलकुशा प्रखंड के मसकेडीह में अंडरपास या फिर ओवरब्रिज बनाने को लेकर मांगपत्र सौपा है। मांगपत्र में कहा है कि ग्रैंडकोड रेल लाइन के चौबे रेलवे स्टेशन एवं

पूर्व विधायक ने मसकेडीह में अंडरपास बनाने को लेकर रेल प्रबंधक को सौंपा मांग पत्र
Advertisement

Barkatha : पूर्व विधायक जानकी प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल धनबाद मंडल रेल प्रबंधक से मिलकर चलकुशा प्रखंड के मसकेडीह में अंडरपास या फिर ओवरब्रिज बनाने को लेकर मांगपत्र सौपा है। मांगपत्र में कहा है कि ग्रैंडकोड रेल लाइन के चौबे रेलवे स्टेशन एवं दसरा ब्लॉक होल्ट के बीच मसकेडीह जो रेलवे लाइन के दोंनो ओर बड़ी आबादी बसा हुआ है। ग्रामीणों को मंदिर, मस्जिद, स्कूल, मदरसा, कब्रिस्तान, श्मशान घाट, पंचायत मुख्यालय से प्रखंड और जिला मुख्यालय आने-जाने के रास्ते को रेलवे नवनिर्माण के दौरान बंद कर दिया जा रहा है। पूर्व विधायक ने मांगपत्र में कहा कि मसकेडीह में अंडरपास या ओवरब्रिज निर्माण के साथ ही हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन और कोडरमा जंक्शन के बीच हीरोडीह, रेभनाडीह, गड़गी सहित दर्जनों गांव में रेलवे घेराबंदी कर दी है।

इससे लोगों को अपने गांव में इस पार से उस पार जाना मुश्किल हो गया है। उन गांवों में अंडरपास या ओवरब्रिज का भी निर्माण, कोडरमा जंक्शन से वाया गोमो, रांची तक स्पेशल ट्रेन चलाया जाए ताकि लोंगो को राज्य की राजधानी जाने में सहूलियत होने की मांग शामिल है। जानकी प्रसाद यादव ने बताया कि डीआरएम, धनबाद और रेलवे के उच्च अधिकारियों ने सकारात्मक आश्वासन दिया गया है। कहा कि यदि रेलवे विभाग इन मागों को पूरा नहीं करती है तो जनता बाध्य होकर जनआंदोलन करेगी। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से यासीन खान उर्फ बाबु खान, तफज्जुल अंसारी, इस्लाम अंसारी, दाऊद अंसारी, सुल्तान अंसारी, मिथुन कृष्णा, चन्दन यादव शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.