राहुल गांधी का बयान भारत के खिलाफ : बाबूलाल मरांडी

Ranchi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय भवन के उद्घाटन के मौके पर दिये गये बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान भारत के खिलाफ है। मरांडी

हेमंत सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशी घुसपैठिया गैंग झारखंड में सक्रिय : बाबूलाल मरांडी
Advertisement

Ranchi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय भवन के उद्घाटन के मौके पर दिये गये बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान भारत के खिलाफ है।

मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि राहुल गांधी का हालिया बयान, जिसमें उन्होंने कांग्रेस की लड़ाई केवल आरएसएस और भाजपा के खिलाफ नहीं, बल्कि भारत के खिलाफ भी बताया है, बेहद चिंताजनक और विभाजनकारी है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेता बाहरी शक्तियों, जैसे जॉर्ज सोरोस और उनके समर्थकों के प्रभाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बयान भारतीय राजनीति में एक खतरनाक मोड़ है, जो यह दर्शाता है कि कुछ नेता देश के हितों से अधिक अपनी राजनीति और बाहरी ताकतों के दबाव को प्राथमिकता दे रहे हैं।

मरांडी ने आगे लिखा कि मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से अपील करता हूं कि वे इस प्रकार की देशविरोधी और विभाजनकारी बयानबाजी पर सख्त कदम उठाएं। यह सुनिश्चित करना अनिवार्य है कि भविष्य में इस तरह के बयान न दिए जाएं और देश के खिलाफ बोलने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अगर आज ही इस पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो यह एक खतरनाक प्रवृत्ति का रूप ले सकता है। उन्होंने कहा कि भारत की एकता और अखंडता के खिलाफ किसी भी प्रकार की बयानबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *