स्वयंसिद्धा लेडीज क्लब ने क्षितिज मूक-बधिर स्कूल के बच्चों के बीच वितरित की आवश्यक सामग्री

Ranchi : स्वयंसिद्धा लेडीज क्लब, एनटीपीसी कोल माइनिंग मुख्यालय ने अपनी सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) पहल के तहत क्षितिज मूक-बधिर स्कूल, रांची का दौरा किया। इस दौरान क्लब की ओर से स्कूल के लगभग 60 बच्चों को भोजन के पैकेट, स्टेशनरी और छात्रावास के लिए

स्वयंसिद्धा लेडीज क्लब ने क्षितिज मूक-बधिर स्कूल के बच्चों के बीच वितरित की आवश्यक सामग्री
Advertisement

Ranchi : स्वयंसिद्धा लेडीज क्लब, एनटीपीसी कोल माइनिंग मुख्यालय ने अपनी सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) पहल के तहत क्षितिज मूक-बधिर स्कूल, रांची का दौरा किया। इस दौरान क्लब की ओर से स्कूल के लगभग 60 बच्चों को भोजन के पैकेट, स्टेशनरी और छात्रावास के लिए आवश्यक बर्तन वितरित किए गए।

इस अवसर पर स्वयंसिद्धा लेडीज क्लब की अध्यक्षा, रेखा जैन ने कहा, इन विशेष बच्चों की मदद करना हमारा सिर्फ एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि हमारा मिशन है। हम भविष्य में भी यह सहयोग जारी रखेंगे। यदि हम उनके जीवन में थोड़ी भी खुशी और सहूलियत ला सकें, तो यह हमारे क्लब के लिए बेहद खुशी कि बात होगी।

स्वयंसिद्धा लेडीज क्लब ने क्षितिज मूक-बधिर स्कूल के बच्चों के बीच वितरित की आवश्यक सामग्री
स्वयंसिद्धा लेडीज क्लब ने क्षितिज मूक-बधिर स्कूल के बच्चों के बीच वितरित की आवश्यक सामग्री

इस अवसर पर शिखा रस्तोगी, उपाध्यक्ष सह कल्याण प्रभारी, दीपा केशरी, महासचिव, परमेश्वरी डी, संयुक्त सचिव, और स्निग्धा रानी माझी, कोषाध्यक्ष, अनीता प्रसाद, सांस्कृतिक सचिव, सहित क्लब के अन्य सदस्य भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। क्लब के सदस्यों ने बच्चों से बातचीत की और उनके बीच आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रेरणादायक बातें साझा की। स्वयंसिद्धा लेडीज क्लब का यह सराहनीय प्रयास समाज में सामाजिक दायित्व और सेवा भाव को प्रोत्साहित करने का एक उदाहरण है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *