पारस हाॅस्पिटल में कटे होंठ और तालू वाले मरीजों का होगा निःशुल्क इलाज

Ranchi : राष्ट्रीय क्लेफ्ट दिवस 8 फरवरी को मनाया जाता है । बच्चों के क्लेफ्ट लिप (कटे होंठ) पर केंद्रित दुनिया की सबसे बड़ी एनजीओ स्माइल ट्रेन इंडिया ने पारस हेल्थकेयर हाॅस्पिटल के साथ अपनी साझेदारी की है। जिसके तहत रांची में स्थित पारस हाॅस्पिटल

हाइपोथायरॉइडिज्म के लक्षण महसूस हो रही है, तो डॉक्टर से परामर्श लें : डॉ राकेश लाल
Advertisement

Ranchi : राष्ट्रीय क्लेफ्ट दिवस 8 फरवरी को मनाया जाता है । बच्चों के क्लेफ्ट लिप (कटे होंठ) पर केंद्रित दुनिया की सबसे बड़ी एनजीओ स्माइल ट्रेन इंडिया ने पारस हेल्थकेयर हाॅस्पिटल के साथ अपनी साझेदारी की है। जिसके तहत रांची में स्थित पारस हाॅस्पिटल में जन्मजात कटे होंठ और तालू वाले मरीजों का निःशुल्क इलाज किया जा रहा है। पारस हाॅस्पिटल में नए क्लेफ्ट सेंटर में पूरे साल मरीजों के लिए निःशुल्क क्लेफ्ट सर्जरी उपलब्ध रहेगी। अस्पताल में क्लेफ्ट सर्जरी सर्जन डॉ. सोम रंजन पाठक कर रहे है। डाॅ सोम रंजन 2019 से स्माइल ट्रेन से जुड़े हुए हैं।

पारस हाॅस्पिटल में कटे होंठ और तालू वाले मरीजों का होगा निःशुल्क इलाज
पारस हाॅस्पिटल में कटे होंठ और तालू वाले मरीजों का होगा निःशुल्क इलाज

वे कई बच्चों का ऑपरेशन कर उनके चेहरे पर स्माइल देने का काम कर चुके हैं। उनके साथ कई अनुभवी डाॅक्टरों की टीम भी कार्य कर रही है। ज्ञात हो कि स्माइल ट्रेन एक अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन है जो कटे होंठ और तालू वाले बच्चों के लिए सुधारात्मक सर्जरी प्रदान करता है। स्माइल ट्रेन जैसे संगठनों की बदौलत लाखों बच्चे मुस्कान और आत्मविश्वास से भरपूर जीवन जीने में सक्षम हो रहे हैं। पारस हॉस्पिटल एचईसी के मार्केटिंग हेड मानस लाभ ने कहा कि एनजीओ स्माइल ट्रेन इंडिया के साझेदारी होने के बाद पारस हॉस्पिटल झारखंड में जन्मजात कटे होंठ और तालू वाले मरीजों के लिए निःशुल्क पंजीकरण और सर्जरी की सुविधा प्रदान कर रहा है। यदि कोई इस सेवा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो पारस हॉस्पिटल के नंबर 7282010101 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *