अदाणी समूह मुंबई और अहमदाबाद में बनाएगा दो बड़े अस्पताल, मायो क्लिनिक का मिलेगा साथ, जानें कितना होगा खर्च

Ahmedabad : अदाणी समूह ने मुंबई और अहमदाबाद में दो बड़े मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए 6,000 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की है। इस परियोजना में अदाणी समूह के साथ अमेरिका की प्रसिद्ध स्वास्थ्य संस्था मायो क्लिनिक साझेदारी करेगी, जो

अदाणी समूह मुंबई और अहमदाबाद में बनाएगा दो बड़े अस्पताल, मायो क्लिनिक का मिलेगा साथ, जानें कितना होगा खर्च
Advertisement

Ahmedabad : अदाणी समूह ने मुंबई और अहमदाबाद में दो बड़े मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए 6,000 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की है। इस परियोजना में अदाणी समूह के साथ अमेरिका की प्रसिद्ध स्वास्थ्य संस्था मायो क्लिनिक साझेदारी करेगी, जो तकनीकी सलाह और विशेषज्ञता प्रदान करेगी। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने यह खर्च उस 10,000 करोड़ रुपये के दान का हिस्सा बताया है, जिसकी घोषणा उन्होंने अपने बेटे जीत की शादी के मौके पर की थी। बयान में कहा गया कि यह अस्पताल सभी वर्गों के लोगों के लिए सस्ती और बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराएंगे।

गौतम अदाणी ने बताया कि भविष्य में देश के अन्य शहरों और कस्बों में भी ऐसे और स्वास्थ्य केंद्र खोलने की योजना है। इन दोनों शहरों में बनने वाले अस्पतालों में 1,000 बेड की सुविधा होगी, साथ ही मेडिकल कॉलेज भी होंगे, जिनमें हर साल 150 मेडिकल छात्रों को दाखिला मिलेगा। इसके अलावा रिसर्च सेंटर और ट्रांजिशनल केयर सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। अदाणी समूह ने कहा कि यह स्वास्थ्य परियोजना लोगों को बेहतर इलाज देने के साथ-साथ नए डॉक्टरों को प्रशिक्षण देने और चिकित्सा क्षेत्र में रिसर्च और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने का काम करेगी।

गौतम अदाणी ने कहा – मेरे 60वें जन्मदिन पर मेरे परिवार ने स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास के लिए 60,000 करोड़ रुपये देने का संकल्प लिया था। अदाणी हेल्थ सिटी इस दिशा में पहला बड़ा कदम है, जिससे देश के हर वर्ग के लोगों को सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। मायो क्लिनिक के साथ हमारी साझेदारी भारत में स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को और ऊंचा करेगी। मायो क्लिनिक दुनिया भर में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में काम करने वाले संस्थानों को विशेषज्ञ सलाह देती है और तकनीकी विकास में मदद करती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.