झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक और टाटा पावर ने समझौता ज्ञापन पर किया हस्ताक्षर

Ranchi : झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक और टाटा पावर के बीच पीएम सूर्य घर बिजली योजना के तहत समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। समझौते का उद्देश्य राज्य में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है, जिससे लोगों को सस्ती और हरित ऊर्जा

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक और टाटा पावर ने समझौता ज्ञापन पर किया हस्ताक्षर
Advertisement

Ranchi : झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक और टाटा पावर के बीच पीएम सूर्य घर बिजली योजना के तहत समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। समझौते का उद्देश्य राज्य में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है, जिससे लोगों को सस्ती और हरित ऊर्जा मिल सके। बता दें कि PM सूर्य घर बिजली योजना के तहत प्रधानमंत्री ने देशभर के नागरिकों को उनके घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस योजना के अंतर्गत, सरकार उपभोक्ताओं को सोलर पैनल की स्थापना के लिए सब्सिडी प्रदान करती है, जिससे सौर ऊर्जा की स्थापना का खर्च कम हो जाता है और यह उपभोक्ताओं के लिए सस्ती हो जाती है। झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक और टाटा पावर के बीच समझौता ज्ञापन के तहत, बैंक ग्राहकों को सस्ती ब्याज दर पर ऋण प्रदान करेगा, ताकि वे अपनी छतों पर सौर पैनल स्थापित कर सकें। इस ऋण का उद्देश्य लोगों को सौर ऊर्जा से जुड़ी तकनीकी और वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

इस समझौते से सौर ऊर्जा की लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग अपनी ऊर्जा की जरूरतों को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा स्रोत से पूरा कर सकेंगे। इसके साथ ही यह पहल पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और भारत के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। यह MOU झारखंड राज्य के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि इसे लेकर वे अब सौर ऊर्जा के लाभों को प्राप्त कर सकते हैं जो उनके लिए दीर्घकालिक आर्थिक और पर्यावरणीय लाभ प्रदान करेगा। इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष मदन मोहन बरियार, महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *