टी-20 विश्व कप : बारिश के कारण भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला अभ्यास मैच रद्द

नई दिल्ली। बारिश के कारण आईसीसी टी-20 विश्व कप के दो अभ्यास मैच रद्द करने पड़े, व पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच केवल एक पारी ही खेली जा सकी। दो रद्द मैचों में भारत और न्यूजीलैंड व बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले

Advertisement

नई दिल्ली। बारिश के कारण आईसीसी टी-20 विश्व कप के दो अभ्यास मैच रद्द करने पड़े, व पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच केवल एक पारी ही खेली जा सकी। दो रद्द मैचों में भारत और न्यूजीलैंड व बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले अभ्यास मैच शामिल हैं।

बता दें ब्रिस्बेन में दो घंटे से अधिक समय तक लगातार बारिश होती रही, जिसके बाद बिना टॉस के ही दोनों मैचों को रद्द करना पड़ा व टीमों को अपने अंतिम अभ्यास मैच से वंचित होना पड़ा।

इससे पहले अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच आज खेला गया आईसीसी टी-20 विश्व कप अभ्यास मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया। इस मैच में कप्तान मोहम्मद नबी (नाबाद 51) के बेहतरीन अर्धशतक और इब्राहिम जादरान व उस्मान घानी (नाबाद 32) की बेहतरीन पारियों की बदौलत अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 154 रन बनाए।

जवाब में पाकिस्तान ने 2.2 ओवर में 19 रन बना लिए थे, तभी बारिश आ गई जिसके बाद खेल दोबारा शुरु नहीं हो सका और मैच बेनतीजा समाप्त हो गया। कप्तान बाबर आजम 6 और मोहम्मद रिजवान बिना खाता खोले नाबाद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.