मुख्यमंत्री ने 6 छात्रोपयोगी वेब पोर्टल का किया अनावरण

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन सभागार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत छात्रोपयोगी वेब पोर्टल्स का अनावरण तथा रांची विज्ञान केंद्र के नव प्रवर्तन केंद्र का शुभारंभ समारोह एवं झारखंड अनुसंधान तथा नवाचार नीति-2025 हेतु आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में

मुख्यमंत्री ने 6 छात्रोपयोगी वेब पोर्टल का किया अनावरण
Advertisement

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन सभागार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत छात्रोपयोगी वेब पोर्टल्स का अनावरण तथा रांची विज्ञान केंद्र के नव प्रवर्तन केंद्र का शुभारंभ समारोह एवं झारखंड अनुसंधान तथा नवाचार नीति-2025 हेतु आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से विकसित छह पोर्टल का अनावरण एवं रांची विज्ञान केंद्र स्थित नव प्रवर्तन केंद्र (इनोवेशन हब) का उद्घाटन किया।

इन पोर्टल के अनावरण का उद्देश्य डिजिटल गवर्नेस तथा डिजिटल इनफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने हेतु उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम के डिजिटल कार्यान्वयन, वेतन निर्धारण और सत्यापन पोर्टल, निजी विश्वविद्यालय प्रबंधन पोर्टल, वित्त रहित कॉलेज अनुदान आवेदन पोर्टल जैसे कई पोर्टलों को विकसित करना है।

इन पोर्टल का हुआ अनावरण

  • वेतन निर्धारण पोर्टल
  • लर्निंग मैनेजमेंट पोर्टल
  • निजी विश्वविद्यालय प्रबंधन पोर्टल
  • मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना पोर्टल
  • अप्रेंटिस प्रबंधन पोर्टल
  • वित्त रहित कॉलेज अनुदान पोर्टल।

कार्यक्रम में इनोवेशन हब के तहत क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र, रांची परिसर में स्थापित इनोवेशन हब बनाने की बात कही गई। इससे रचनात्मक एवं नवाचारी विचारों का पोषण, इनोवेटिव सोच और व्यावहारिक समस्या का समाधान, इनोवेशन को प्रेरित करने के लिए उचित वातावरण मिल सकेगा। इसके अलावा रांची स्थित क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र को साइंस सिटी के रूप में अपग्रेड करने के लिए 270 करोड़ की परियोजना तैयार की बात कही गई।

इस अवसर पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि आने वाले समय में राज्य के बच्चों को निपुण बनाना सरकार की प्राथमिकता है। दक्षता के क्षेत्र में झारखंड के विद्यार्थियों को आगे रखने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत विभिन्न पोर्टल्स का शुभारंभ होना एक सकारात्मक पहल है। इन पोर्टल्स के जरिए राज्य की शिक्षा व्यवस्था को डिजिटल मोड में ले जाने का प्रयास किया गया है।

इस अवसर पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव अलका तिवारी, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग राहुल कुमार पुरवार, मैनेजिंग डायरेक्टर-सह-सीईओ सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया लि. के संजय कुमार राकेश और राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपति सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *