स्वीडन की नई सरकार में ईरानी मूल की रोमिना पारमोखतारी बनीं सबसे कम उम्र की मंत्री

स्टाकहोम। स्वीडन की नई सरकार में ईरानी मूल की 26 वर्षीय रोमिना पारमोखतारी को पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी देते हुए जलवायु मंत्री बनाया गया है। उनके नाम का प्रस्ताव स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने कैबिनेट में रखा था। ज्ञात रहे कि पर्यावरण व जलवायु

Advertisement

स्टाकहोम। स्वीडन की नई सरकार में ईरानी मूल की 26 वर्षीय रोमिना पारमोखतारी को पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी देते हुए जलवायु मंत्री बनाया गया है। उनके नाम का प्रस्ताव स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने कैबिनेट में रखा था।

ज्ञात रहे कि पर्यावरण व जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग भी स्वीडन से हैं।

स्टाकहोम के उपनगरीय इलाके में ईरानी मूल के परिवार में जन्मी रोमिना पारमोखतारी को जलवायु और पर्यावरण मंत्री बनाया गया है। इससे पहले स्वीडन में सबसे कम उम्र की मंत्री 27 वर्षीय नेता रह चुके हैं। रोमिना पारमोखतारी लिबरल पार्टी के यूथ विंग प्रमुख रह चुकी हैं। वह राजनीतिक परिवेश में पली बढ़ी हैं। हालांकि रोमिना इससे पहले नए प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन की आलोचना करती थी। वह कई मौकों पर नए प्रधानमंत्री के खिलाफ बोल चुकी हैं लेकिन स्वीडन डेमोक्रेट्स पार्टी के साथ गठबंधन करने के बाद वह प्रधानमंत्री के नजदीक आ गईं।

ईरान में दक्षिणपंथी पार्टी और इमिग्रेशन विरोधी पार्टी डेमोक्रैट्स के बीच समझौता होने के बाद स्वीडन में क्रिस्टर्सन नए प्रधानमंत्री चुने गए, जिसके बाद रोमिना को जलवायु मंत्री बनाया गया।

बता दें कि नए प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन ने जब कैबिनेट का गठन किया, तब उन्होंने लोगों की रक्षा करने के लिए नागरिक सुरक्षा मंत्रालय बनाने का एलान किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.