होली में नॉन वेजिटेरियन रहे अलर्ट, देसी मुर्गी के नाम पर बिक रहा सलोनी ब्रांड

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ramgarh : रामगढ़ शहर में मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री तो हो ही रही है, अब मांसाहारी लोगों के लिए मुर्गा और मुर्गी भी डुप्लीकेट मिलने लगा है। यह जानकार लोगों को भारी आश्चर्य भी

होली में नॉन वेजिटेरियन रहे अलर्ट, देसी मुर्गी के नाम पर बिक रहा सलोनी ब्रांड
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ramgarh : रामगढ़ शहर में मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री तो हो ही रही है, अब मांसाहारी लोगों के लिए मुर्गा और मुर्गी भी डुप्लीकेट मिलने लगा है। यह जानकार लोगों को भारी आश्चर्य भी हो रहा है।

होली के मौके पर नॉन वेजिटेरियन लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। देसी मुर्गी के नाम पर दुकानदार उन्हें सलोनी ब्रांड की मुर्गी थमा रहे हैं। इस व्यापार से लाखों रुपए का मुनाफा हो रहा है। सलोनी ब्रांड की मुर्गी नागरिकों की जेब पर भारी पड़ती जा रही है। देसी मुर्गी की कीमत जहां बाजार में लगभग 600 रुपए प्रति किलो है। वहीं सलोनी मुर्गी की कीमत बाजार में 200 से ढाई सौ रुपए प्रति किलो है।

रामगढ़ शहर के कई दुकानों में देसी और फार्म मुर्गा बिकता है। देसी मुर्गे की पहचान बहुत लोगों को नहीं है। वे सिर्फ यह जानते हैं कि फॉर्म का मुर्गा सफेद रंग का और देसी मुर्गी रंगीन होती है। सलोनी मुर्गी भी रंगीन रहती है और उसके इस रंग से दुकानदार, ग्राहकों को चकमा देते हैं। ग्राहकों को तब पता चलता है जब उनकी थाली में नॉनवेज परोसा जाता है। रामगढ़ शहर में पटेल चौक से लेकर नई सराय बस्ती तक कई दुकानें मौजूद हैं। इन दुकानों में देसी मुर्गी के नाम पर सलोनी मुर्गी बेचकर चकमा दिया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.