कांके में सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम कल, एक को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : सरना समिति कांके क्षेत्र के तत्वावधान में कांके सरना मैदान में 46वां झारखंड स्तरीय सरहुल पूर्व संध्या नागपुरी कार्यक्रम का अयोजन किया गया है। अध्यक्ष रंजीत टोप्पो व महासचिव बिनोद सांगा ने बताया

कांके में सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम कल, एक को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : सरना समिति कांके क्षेत्र के तत्वावधान में कांके सरना मैदान में 46वां झारखंड स्तरीय सरहुल पूर्व संध्या नागपुरी कार्यक्रम का अयोजन किया गया है। अध्यक्ष रंजीत टोप्पो व महासचिव बिनोद सांगा ने बताया कि रविवार को सरना मैदान कांके में देर रात सरहुल पूर्व संध्या रंगारंग कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सुरेश कुमार बैठा करेंगे, वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीजीपी अनुराग गुप्ता होंगे। रंगारंग कार्यक्रम से पूर्व सेमरटोली मौजा के पहान महादेव पहान द्वारा पारंपरिक रुप से सरना मैदान में पूजा अर्चना की जाएगी।

जिसके बाद स्थानीय कलाकार पवन, नितेश कच्छप, मोजिबुल खान, चिंता देवी, अनिता बाड़ा, राजू, पंकज व राज मौर्य के द्वारा नागपुरी गीत संगीत की प्रस्तुति देंगे। समिति के पदधारियों ने बताया कि एक अपै्रल को अपने अपने मौजा के पहानों द्वारा पारंपरिक पूजा अर्चना के बाद दोपहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर कांके क्षेत्र के 102 गांव के खोड़हा मंडली पारंपरिक पारंपरिक परिधान और ढोल मांदर के साथ कांके सरना मैदान पहुंचेगी। शोभायात्रा में शामिल लोगों का सरना समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.