एसीबी ने 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों दारोगा को किया गिरफ्तार

Ranchi : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को नामकुम थाना के दारोगा चंद्रदीप प्रसाद को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एक केस को मैनेज करने के नाम पर दारोगा को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। एसीबी

एसीबी ने 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों दारोगा को किया गिरफ्तार

Ranchi : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को नामकुम थाना के दारोगा चंद्रदीप प्रसाद को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एक केस को मैनेज करने के नाम पर दारोगा को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है।

एसीबी मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी आशीष यादव ने एसीबी में लिखित आवेदन देकर कहा था कि एक लड़की के साथ सगाई हुई थी लेकिन किसी वजह से सगाई टूट गई। इसे लेकर नामकुम थाने में लड़की के परिजनों की ओर से कांड संख्या 262/24 दर्ज करवाया गया था। इस केस के जांच का जिम्मा दरोगा चंद्रदीप प्रसाद को मिला था। आशीष यादव को कोर्ट से बेल भी मिल गया था।

इसके बाद केस को मैनेज करने के नाम पर दरोगा आशीष यादव से एक लाख रुपया का मांग कर रहा था। इसके बाद आशीष यादव ने इसकी शिकायत एसीबी से की। एसीबी रांची ने पूरे मामला का सत्यापन कराया । सत्यापन में रिश्वत मांगे जाने की बात सही पाई गई। इसके बाद रांची एसीबी की टीम ने शुक्रवार को नामकुम थाना परिसर से दारोगा को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.