10 जिलों में 15 को वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

Ranchi : झारखंड के 10 जिलों में गर्जन, ओलावृष्टि, वज्रपात और 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जिन 10 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है उनमें राज्य के दक्षिणी जिले पूर्वी

आंधी के साथ बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, जारी किया आरेंज अलर्ट
Advertisement

Ranchi : झारखंड के 10 जिलों में गर्जन, ओलावृष्टि, वज्रपात और 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जिन 10 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है उनमें राज्य के दक्षिणी जिले पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां के अलावा उत्तर-पश्चिमी जिले शामिल हैं। इनमें पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा और कोडरमा जिला शामिल है। इन जिलों में गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका है।

Also Reads : आदिवासी भुईहरी जमीन की प्रकृति बदलकर बेचने का मामला गंभीर : बाबूलाल

इसके अलावा 14 अप्रैल को राज्य के पश्चिमी भागों को छोड़कर शेष भागों में गर्जन, वज्रपात और 30-50 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका है। इन जिलों के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं रविवार को सुबह से मौसम साफ रहा और मध्यम गति की हवा चली। इससे गर्मी कम एहसास हुआ। बीच- बीच मे बादल भी छाए रहे। रविवार को रांची में तापमान 35, जमशेदपुर में 37.1, डालटेनगंज में 37.4 तथा बोकारो में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *