पति-पत्नी ने दो बेटियों और बेटे का गला काट की हत्या

Jodhpur : फलोदी के कालू पाबूजी में सोमवार रात मां-बाप ने अपने तीन बेटे-बेटी की हत्या कर सुसाइड का प्रयास किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। Also Read : बलूच विद्रोहियों ने ईरान में आठ पाक नागरिकों को गोलियों

पति-पत्नी ने दो बेटियों और बेटे का गला काट की हत्या
Advertisement

Jodhpur : फलोदी के कालू पाबूजी में सोमवार रात मां-बाप ने अपने तीन बेटे-बेटी की हत्या कर सुसाइड का प्रयास किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

Also Read : बलूच विद्रोहियों ने ईरान में आठ पाक नागरिकों को गोलियों से भूना

पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली तो पति-पत्नी अचेत पड़े थे। उन्हें फलोदी के सरकारी हॉस्पिटल में लाया गया, जहां इनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार फलोदी की ग्राम पंचायत कोलू पाबूजी निवासी शिवलाल मेघवाल (35) पुत्र दीनाराम भाटिया के घर में तीन बच्चों के शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शिवलाल और उसकी पत्नी अचेत पड़े थे।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि नाै साल के बेटे हरीश और दो मासूम बेटियों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इसके बाद दोनों ने अपने हाथ की नसें काट ली और जहर पी लिया।

घटना की जानकारी मिलने पर फलोदी एसपी पूजा अवाना भी हॉस्पिटल पहुंची। एसपी ने बताया कि दोनों की स्थिति खतरे के बाहर बताई जा रही है। बच्चों की हत्या क्यों की गई इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *