पीएम मोदी सऊदी अरब की यात्रा बीच में ही पूरी कर स्वदेश लौटे, पहलगाम आतंकी हमले पर आज हाई लेवल मीटिंग

नई दिल्ली/जेद्दा। सऊदी अरब की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर मंगलवार को जेद्दा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के मद्देनजर स्वदेश लौट आए हैं। इस आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई है। प्रधानमंत्री मोदी

पीएम मोदी सऊदी अरब की यात्रा बीच में ही पूरी कर स्वदेश लौटे, पहलगाम आतंकी हमले पर आज हाई लेवल मीटिंग
Advertisement

नई दिल्ली/जेद्दा। सऊदी अरब की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर मंगलवार को जेद्दा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के मद्देनजर स्वदेश लौट आए हैं। इस आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई है। प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग कर कठोर फैसला कर सकते हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण भी अपनी अमेरिका और पेरू की आधिकारिक यात्रा को बीच में ही समाप्त कर स्वदेश लौट रही हैं।

Also Read : पहलगाम में आतंकी हमला, 27 पर्यटकों की मौत, 20 से अधिक घायल

भारत के पहलगाम में आतंकी हमले की खबर मिलते ही जेद्दा में प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर निंदा करते हुए लिखा, ” जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा।” इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रात को ही जेद्दा से नई दिल्ली रवाना होने का फैसला किया।

इस हमले से आहत आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने कहा कि दुख और गुस्से की इस घड़ी में पूरी दुनिया को एक साथ आकर आतंकवादियों को उनकी असली जगह दिखानी चाहिए। हर समझदार व्यक्ति इसकी निंदा करेगा, लेकिन अब सिर्फ निंदा करना ही काफी नहीं है। कार्रवाई की भी जरूरत है।

आतंकी हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा- ”राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया और जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में निर्दोष लोगों की मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति ट्रंप ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और इस जघन्य हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए भारत को पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।” अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक्स पर लिखा, ”ऊषा और मैं भारत के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। पिछले कुछ दिनों में, हम इस देश और इसके लोगों की खूबसूरती से अभिभूत हैं। इस भयावह हमले पर शोक जताते हुए हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।”

इस बीच कश्मीर के पहलगाम में हिंदुओं की हुई लक्षित हत्या के विरोध में आज रियासी को पूरी तरह से बंद रखने और चक्का जाम करने की घोषणा हुई है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम आतंकी हमले के बारे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जानकारी दी। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ श्रीनगर में मंगलवार रात स्थानीय लोगों ने मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हमले की खबर मिलते ही कल रात श्रीनगर पहुंचे। वो सीधे राजभवन गए। वहां उन्होंने आईबी प्रमुख और उपराज्यपाल के साथ हाई लेवल मीटिंग की। आज सुबह उनका पहलगाम जाने का कार्यक्रम है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *