भारत के विरुद्ध पाक जिहादी युद्ध का कठोरतम जवाब जरूरी: विश्व हिंदू परिषद

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकी हमले पर विश्व हिंदू परिषद झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत एवं प्रदेश मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने तीव्र निंदा व्यक्त करते हुए इसे भारत के विरुद्ध

झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों पर विहिप का आक्रोश प्रदर्शन, बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकी हमले पर विश्व हिंदू परिषद झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत एवं प्रदेश मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने तीव्र निंदा व्यक्त करते हुए इसे भारत के विरुद्ध पाकिस्तान प्रायोजित इस्लामिक जिहाद का खुला युद्ध बताया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान और उसके कश्मीरी स्लीपर सेल के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए।

नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार पर्यटकों की पहचान कर, धर्म पूछकर और मुस्लिम न होने पर उनकी निर्मम हत्या की गई, वह 1990 के दशक की भयावह आतंकवादी घटनाओं की पुनरावृत्ति है। यह घटना न केवल अमानवीय है बल्कि यह भारत की संप्रभुता और आंतरिक सुरक्षा पर सीधा हमला है।

विहिप ने किया राज्यव्यापी प्रदर्शन का आह्वान

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता 25 अप्रैल 2025 को राज्यभर में जिला एवं प्रखंड स्तर पर आक्रोश प्रदर्शन करेंगे। साथ ही मृतकों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना सभा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विहिप नेताओं ने केंद्र सरकार से की मांग:

– पाकिस्तान को कड़ा जवाब दे भारत सरकार

– कश्मीर में मजहबी आतंकवाद की जड़ से सफाई हो

– स्लीपर सेल नेटवर्क को तत्काल ध्वस्त किया जाए

नेताओं ने कहा कि यह सामान्य आतंकी हमला नहीं बल्कि मजहबी कट्टरता की पराकाष्ठा है, जिसका संगठित और निर्णायक उत्तर दिया जाना अनिवार्य है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.