Ranchi : रांची समेत झारखंड के कई जिलों में फर्जी स्टॉक रजिस्ट्रेशन और समाप्त खनन लीज के दस्तावेजों के माध्यम से हो रहे अवैध बालू कारोबार के खिलाफ अबुआ अधिकार मंच ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Also Read : पहलगाम हमले के विरोध में 25 अप्रैल को शहीद चौक पर हिंदू समाज का आक्रोश प्रदर्शन
संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय उपायुक्त रांची को ज्ञापन सौंपते हुए इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान आकृष्ट कराया। मंच के प्रतिनिधि अभिषेक शुक्ला ने कहा कि बालू माफिया संगठित तरीके से पुराने या फर्जी कागजों के जरिए डंपिंग कर रहे हैं, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है और पर्यावरणीय तंत्र पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
अबुआ अधिकार मंच ने जिला प्रशासन से सभी बालू डंपिंग स्थलों की जांच और स्रोतों की वैधता की पुष्टि कराने की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की अपील की है।
प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के साथ-साथ जिला खनन पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन की प्रतिलिपि सौंपी। मंच ने चेतावनी दी है कि यदि इस पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

