पाकिस्तान के कब्जे में बीएसएफ जवान, मां की गुहार- ‘बेटा सही सलामत घर लौट आए’

Kolkata : पहलगाम आतंकी हमले के बीच एक और चिंताजनक खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिषड़ा के रहने वाले बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार साउ को पाकिस्तान सेना ने हिरासत में ले लिया है। बीएसएफ के कोलकाता स्थित पूर्वी कमान मुख्यालय

पाकिस्तान के कब्जे में बीएसएफ जवान, मां की गुहार- ‘बेटा सही सलामत घर लौट आए’
Advertisement

Kolkata : पहलगाम आतंकी हमले के बीच एक और चिंताजनक खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिषड़ा के रहने वाले बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार साउ को पाकिस्तान सेना ने हिरासत में ले लिया है। बीएसएफ के कोलकाता स्थित पूर्वी कमान मुख्यालय के एक शीर्ष अधिकारी ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि जवान के घर में मातम पसरा है। उनकी मां देवंती देवी बार-बार एक ही बात दोहरा रही हैं-“मेरा बेटा सही-सलामत घर लौट आए।”पूर्णम कुमार साउ की पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में तैनाती है। बुधवार को वह ड्यूटी के दौरान गलती से सीमा पार कर पाकिस्तान में प्रवेश कर गए। इसके बाद पाकिस्तान के जवानों उन्हें पकड़ लिया। गुरुवार को यह सूचना उनके परिवार तक पहुंची। जवान की पत्नी रजनी साउ ने बताया, “हमें उनके एक साथी से यह जानकारी मिली कि ड्यूटी पर रहते हुए उन्हें पकड़ा गया है। मंगलवार की रात उनकी मुझसे बात हुई थी।

Also Read : गाजा में इजराइली हमलों में कम से कम 28 लोगों की मौत

वह 17 वर्ष से बीएसएफ में हैं। हम चाहते हैं कि उन्हें जल्द से जल्द वापस लाया जाए।”शीर्ष अधिकारी के अनुसार, बीएसएफ के उच्च अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए पाकिस्तान के अधिकारियों से फ्लैग मीटिंग शुरू की है। जवान की सुरक्षित वापसी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। परिजनों ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह हरसंभव प्रयास कर पूर्णम कुमार साउ को सुरक्षित भारत वापस लाए। पड़ोसी भी इस घटना से आक्रोशित हैं और जवान की वापसी की मांग कर रहे हैं। इस घटना से ठीक पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में कई निर्दोषों की जान गई। इसके बाद देशभर में आक्रोश है। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार के अधिकारी पाकिस्तान के संपर्क में हैं और जवान की रिहाई के लिए कूटनीतिक प्रयास जारी हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *