बेघरों को मिलेगा अपना घर : PMAY-U 2.0 के तहत शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

Ranchi : गरीब और बेघर परिवारों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। रांची नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 (PMAY-U 2.0) के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इस योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्र में ऐसे परिवारों को पक्का

बेघरों को मिलेगा अपना घर : PMAY-U 2.0 के तहत शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
Advertisement

Ranchi : गरीब और बेघर परिवारों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। रांची नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 (PMAY-U 2.0) के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इस योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्र में ऐसे परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है, जिनके पास खुद का घर नहीं है।

Also Read : पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, कई लोगों के मरने की आशंका

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, पात्र लाभार्थी http://pmaymis.gov.in/PMAYMIS2_2024/PmayDefault.aspx लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, दिए गए QR कोड को स्कैन करके भी आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया के लिए इच्छुक आवेदक सीधे रांची नगर निगम कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। नगर निगम ने सभी योग्य परिवारों से आग्रह किया है कि वे समय पर आवेदन करें और इस योजना का लाभ उठाएं।

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य 2025 तक सभी को आवास उपलब्ध कराना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *