RANCHI : कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार बैठा ने बोला तू पंचायत अर्जुन मुंडा को कांके प्रखंड का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया है। विधायक आवास पर आयोजित सादे समारोह में सुरेश कुमार बैठा ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए अर्जुन मुंडा को शुभकामनाएँ दीं।
Also Read : रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न, संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का संकल्प
इस अवसर पर विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि अर्जुन मुंडा के जनसेवा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अर्जुन मुंडा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करेंगे और विधायक कार्यालय व क्षेत्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे।
नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि अर्जुन मुंडा अब कांके प्रखंड में विधायक प्रतिनिधि के तौर पर कार्य करेंगे और क्षेत्रीय विकास कार्यों के समन्वय व निगरानी में सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के महासचिव गौरी शंकर महतो सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने अर्जुन पाल को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।
समारोह में कई कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने अर्जुन मुंडा को बधाई दी और उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई।



